फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The weather changed, the day turned into night

मौसम का बदला मिजाज, दिन में हो गई रात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
The weather changed, the day turned into night
हल्द्वानी में रविवार को दोपहर 2:07 बजे मौसम खराब होने पर अंधेरे में हेडलाइट जलाकर गुजरते वाहन अमर ? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। मौसम ने रविवार दोपहर अचानक करवट ली तो दिन में रात जैसा नजारा हो गया। आंधी और तेज हवाओं के बीच दोपहर दो बजे घुप अंधेरा छा गया। अचानक जिंदगी ठहर गई। जो जहां था वहीं खड़ा हो गया। अचानक स्ट्रीट लाइटें जल गई। इसके बाद दो घंटे शाम आंधी और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बिजली के पोल, पेड़ और होर्डिंग धराशायी हो गए। टहनियां टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि दस वर्षों बाद मई में ठंड का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से चटक धूप खिली थी। दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदला। सड़कों पर चल रहे वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलाना पड़ा। सड़कों पर सिर्फ गाड़ियों की रोशनी दिखाई दे रही थी। ऐसा अंधेरा छा गया कि आसपास के इलाकों में लगाई गईं सोलर लाइटें जल उठीं।
विज्ञापन

सर्दियों में हुई अधिक बारिश और बर्फबारी के कारण बनी नमी के चलते पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। दस दिनों के भीतर मई माह की बारिश का रिकार्ड टूट चुका है। मई की औसत बारिश 53.6 मिलीमीटर और अभी तक 97 मिली मीटर बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई में 20 वर्षों में हुई बारिश
वर्ष बारिश मिलीमीटर में
2001 113.4
2002 29.2
2003 48.2
2004 61.2
2005 25.2
2006 112.2
2007 39.2
2008 34.6
2009 26.6
2010 61.8
2011 11.2
2012 00
2013 1.2
2014 17.8
2015 30.1
2016 135.4
2017 39.0
2018 22.8
2019 00
2020 97
पहाड़ों में ओलावृष्टि मैदानी क्षेत्रों में आंधी के आसार
हल्द्वानी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम अभी और ठंड का एहसास कराएगा। अगले 24 घंटों में पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि तो ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून और पौड़ी में 50 से 60 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 11 और 12 मई को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है जबकि 13 से 15 मई तक पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 16 मई से मौसम साफ हो जाएगा। 20 मई से मौसम फिर बिगड़ सकता है।
पारे का हाल
हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।
आंधी ने तोड़ी किसानों की कमर
हल्द्वानी। मई में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार भीषण आंधी तूफान और बारिश ने किसानों की रही सही फसल नष्ट कर दी है। प्याज का भारी नुकसान झेल रहे किसानों की बागवानी भी नष्ट हो गई है। किसानों की आम, लीची की फसल को काफी नुकसान हुआ है। गौलापार के प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि भारी प्याज, आम और लीची को नुकसान हुआ है।
किसी की छत उड़ी किसी की गौशाला
सुंदरपुर रैक्वाल के कालीपुर पोखरिया में मदन राम की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। गौलापार के गांव पदमपुर के किसान ज्ञान सिंह कुलौरा का भूसा गोदाम और गौशाला की छत उड़ गई। नयागांव संभल के किसान जीवन सिंह सम्मल का आम का बगीचा नष्ट हो गया है। देवेंद्र सिंह सम्मल का भूसा गोदाम की टिन की छत उड़ गई। भूपेंद्र सिंह अलवीरा की आम की फसल चौपट हो गई है। पीलपोखरा के किसान धाम सिंह और किशन सिंह दरम्वाल की गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। चांदनी चौक घुड़दौड़ा के भूपेंद्र सिंह क्वीरा की आम की फसल को नुकसान पहुंचा है।
धमाके के साथ ट्रांसफार्मर डैमेज
हल्द्वानी। आंधी और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने बिजली आपूर्ति ठप कर दी। आंधी से 80 पोल धराशायी हो गए और दो ट्रांसफार्मर धमाके के साथ डैमेज हो गए। लामाचौड़ रामपुर और हिम्मतपुर का ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ डैमेज हो गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सौ से अधिक ट्रांसफार्मर के फ्यूज फट गए। हल्दूचौड़ और लालकुआं के बीच 33केवी की लाइट टूट गई। 11केवी लाइन भी टूटकर जमीन पर आ गईं। तीनपानी से लेकर लालकुआं तक सबसे अधिक नुकसान हुआ। 45 से अधिक पोल टूट गए। गौलापार में सीआरपीएफ कैंप के पास 33केवी की 250 मीटर लाइन टूट गई। गौलापार में भी 20 से अधिक पोल गिर गए।
अधिशासी अभियंता नगर डीके जोशी ने बताया कि शहरी क्षेत्र की आपूर्ति देर शाम बहाल हो गई। बताया कि लगभग सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि कि 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
सड़क पर आया गंदा पानी
हल्द्वानी। एक बारिश ने निगम के सफाई दावों की पोल खोलकर रख दी। बारिश के कारण इंदिरा नगर, शनि बाजार और तीनपानी क्षेत्र के नाले और सिंचाई गूल कूड़े के कारण चोक हो गई। चोक होने के कारण नालों का गंदा पानी सड़कों पर भर गया। इससे लोगों को चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूर्व पार्षद सकील सलमानी ने कहा कि अधिकारी नालों की सफाई नहीं करा रहे हैं।

सड़कें उखड़ीं
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग आजकल पैच वर्क कर रहा है। दोपहर में आई बारिश के कारण कई जगह पैच वर्क उखड़ गया। नैनीताल रोड पर कई जगह गड्डे पड़ गए। हाल में ही बनी सड़कों को भी बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है। निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे पर भी कई जगह गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed