फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The waves of spirituality are not visible, only the clever can understand them

Nainital News: अध्यात्म की तरंगे दिखती नहीं, जो चतुर है वही समझ पाएगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The waves of spirituality are not visible, only the clever can understand them
एमबी इंटर कॉलेज मैदान में श्री देवी भागवत कथा महापुराण सुनाते श्री बसंत विजयानंद गिरि जी महाराज
हल्द्वानी। चैत्र नवरात्र प्रतिपदा नव संवत्सर के अवसर पर एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 14 दिनी श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा यज्ञ पूजा महोत्सव शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु 1008 परम पूज्यपाद बसंत विजयानंद गिरी महाराज ने संगीतमय आराधना करते हुए कहा कि अध्यात्म की तरंगे दिखती नहीं है, जो चतुर होता है वही इसे समझ सकता है। कहा कि सनातन धर्म के अनुष्ठान आचरण में युगों-युगों से विज्ञान छिपा है। धर्म के साथ शुभ शांति का प्रवेश निश्चित रूप से होगा।
विज्ञापन


मां की महिमा बताते हुए हर व्यक्ति को शांति, करुणामयी, दयायुक्त, विनयवान, विवेकशील रहने की प्रेरणा दी। कहा कि धर्मों रक्षति रक्षित: अर्थात जो धर्म की रक्षा करेगा धर्म भी सदैव उनकी रक्षा करेगा। इससे पूर्व कलश स्थापना के साथ आराधना शुरू हुई। कई मंत्रों का जाप, आराधना के साथ शाम को सर्व देवी देवता महायज्ञ में आहुतियां प्रारंभ हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा पंडाल का शुभारंभ मेयर गजराज बिष्ट ने किया। श्री पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम कृष्णगिरी तमिलनाडु के हल्द्वानी चैप्टर के प्रमुख हेमंत पांडे ने सभी का स्वागत किया। कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल थॉट योगा और आस्था पर किया जा रहा है। व्यवस्था बनाने में विजय चौधरी, प्रमोद पांडे, महेश खुल्बे, पंकज पांडे, डॉ. मंजुल कांडपाल ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed