फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People reached Jal Sansthan when sewer water came from taps in haldwani

Haldwani: नलों से सीवर का पानी आने पर जल संस्थान धमके लोग, दो हफ्तों से बनी है समस्या; जांच करने के निर्देश

Fri, 17 May 2024 11:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Fri, 17 May 2024 11:58 AM IST
सार

हल्द्वानी में जल संस्थान की जर्जर पेयजल लाइन विभाग और लोगों की परेशानी बढ़ रही हैं। आए दिन इन लाइनों से घरों में सीवर का पानी पहुंचने से समस्या बनी हुई है। शांतिनगर के लोगों ने जल संस्थान और जल निगम पहुंचकर सीवर का पानी आने की शिकायत की।

विज्ञापन
People reached Jal Sansthan when sewer water came from taps in haldwani
प्रतीकात्म्क।

विस्तार

जल संस्थान की जर्जर पेयजल लाइन विभाग और लोगों की परेशानी बढ़ रही हैं। आए दिन इन लाइनों से घरों में सीवर का पानी पहुंचने से समस्या बनी हुई है। बृहस्पतिवार को तुलसीनगर वार्ड के शांतिनगर के लोगों ने जल संस्थान और जल निगम पहुंचकर सीवर का पानी आने की शिकायत की। जल संस्थान के ईई आरएस लोशाली ने सबंधित क्षेत्र में पेयजल लाइन की जांच करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पुरानी लाइनों से घरों में गंदा पानी आने की समस्या बढ़ती जा रही है। गंदा पानी आने के अधिकतर मामले उन इलाकों में हैं जहां 40 साल पुरानी लाइन से पेयजल सप्लाई होती है। बृहस्पतिवार को तुलसीनगर वार्ड की शांतिनगर कॉलोनी से दर्जनों लोग जल संस्थान पहुंचे। उन्होंने ईई आरएस लोशाली को ज्ञापन देकर बताया कि उनके घरों में बीते 15 दिनों से पानी के साथ सीवर आ रहा है। लोग मजबूरन गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। बोतल में सीवर का पानी भरकर जल संस्थान पहुंची माधवी बेलवाल ने कहा कि गंदे पानी के सेवन से लोगों को बुखार और डायरिया की शिकायत हो गई है। वहीं कॉलोनी में भी कई लोग बीमार पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन देने पहुंचे नरेद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शांतिनगर में 250 परिवार रहते हैं जिन्हें गौला की 40 साल पुरानी पाइपलाइन से पानी मिलता है। इलाके की यह पुराने लाइनें लंबे समय से जंग लगने के कारण लीकेज हो रही हैं जिससे घरों तक गंदा पानी आ रहा है। कहा कि शांतिनगर में अमृत योजना के तहत लाइन भी नहीं बिछाई गई हैं। उन्होंने ज्ञापन देकर इलाके में 80 मीटर पाइप लाइन बिछाने की मांग की। ईई आरएस लोशाली ने विभागीय अधिकारियों को लाइनों की तुरंत जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई के नलकूप से घरों में पहुंची मिट्टी
बरेली रोड आईटीआई क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पानी की लाइनों में मिट्टी आने से लोग परेशान हो गए। हालांकि दोपहर बाद साफ पानी मिला शुरू हुआ। जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रमोद पांडे ने बताया कि नलकूप संचालन के दौरान भूजल के साथ मिट्टी आने लगी। दोपहर बाद दिक्कत दूर हो गई। 


10 विभागीय और पांच अनुबंधित टैंकरों से बांटा पानी
शहर में नलकूपों के ठीक होने के बावजूद अंतिम छोर वाले इलाकों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। प्रभावित इलाकों में बृहस्पतिवार को जल संस्थान ने 10 विभागीय और पांच अनुबंधित टैंकरों से पानी बांटा। सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दमुवाढूंगा में तीन, आवास विकास में एक और शांतिनगर में एक टैंकर से पानी बांटा गया। कुसुमखेड़ा, इंदिरानगर, गौला गेट, बजूनिया हल्दू, बच्चीनगर और हिम्मतपुर में विभाग के टैंकरों से पानी बांटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed