{"_id":"581b91ac4f1c1b5e384381f8","slug":"the-walkout-began-lekpalon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों का कार्य बहिष्कार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों का कार्य बहिष्कार शुरू
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Fri, 04 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग के भू-लेख और न्यायिक कार्योें में दूसरे विभाग की एसआईटी की बढ़ रही दखलंदाजी के विरोध में लेखपालों ने तीन दिनी कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर शासन से राजस्व विभाग में अभिलेखों की जांच के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी नामित करने की मांग की।
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर हल्द्वानी, रामनगर और लालकुआं आदि तहसीलों के लेखपालों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार किया। सभी लेखपाल तहसील परिसर में एकत्रित होकर धरने में बैठ गए। इस मौके पर उन्होंने शासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
लेखपाल संघ के प्रवीन शर्मा, भगवती चौहान, राकेश चौहान, मनोज रावत आदि ने कहा कि राजस्व विभाग के भू-लेख और न्यायिक कार्यों में एसआईटी की दखलंदाजी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
लेखपालों की ओर से कई बार इस पर विरोध भी जताया जा चुका है। लेकिन शासन की ओर से इन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर बताया गया कि शासन के इस रवैये के खिलाफ पांच नवंबर तक कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरना देने वालों में मोहित बोरा, मनोज जोशी, कमलेश पंत, भीम सिंह, गोपाल राम, इकबाल हुुसैन आदि शामिल थे।