{"_id":"5fac57d08ebc3e9ba81b12bb","slug":"the-trenches-of-forest-personnel-on-digging-the-trench-encroachment-on-forest-land-in-mango-pokhara-ditch-dug-for-protection-from-elephants-ramnagar-news-hld4038230143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई खोदने पर वन कर्मियों से की नोकझोंक, हाथियों से सुरक्षा के लिए खोदी गई खाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई खोदने पर वन कर्मियों से की नोकझोंक, हाथियों से सुरक्षा के लिए खोदी गई खाई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के आम पोखरा रेंज में अतिक्रमण और हाथियों को रोकने के लिए वन विभाग की टीम ने सुरक्षा खाई खोदनी शुरू की तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में अतिक्रमण रोकने के लिए वन विभाग की टीम जेसीबी लेकर पहुंची। जैसे ही जेसीबी से खुदाई शुरू की गई, तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों और वन कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि, विरोध के बीच विभागीय टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी।
दरअसल, आम पोखरा रेंज के कुमुगडार मालधन में वन विभाग की भूमि पर ग्रामीणों का पुराना अतिक्रमण है। साथ ही विभाग की भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण भी कर रहे हैं। वहीं लगातार क्षेत्र में हाथियों की आमद से लोगों दहशत है। रेंजर विपिन डिमरी ने बताया कि आम पोखरा रेंज के प्लॉट संख्या- 20, 21 और 22 में कई लोग रह रहे हैं, जो अब अतिक्रमण को आगे बढ़ा रहे हैं। यह पुराना अतिक्रमण है। सुरक्षा की दृष्टि से खाई की खुदाई की जा रही है, जिससे कोई भी ग्रामीण इस खाई से आगे और अतिक्रमण न करें। खुदाई के बाद हाथी ग्रामीण क्षेत्रों में भी नहीं आ पाएंगे।