फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The trade association elections should be transparent and fair: Gupta

व्यापार मंडल के चुनाव पारदर्शी एवं निष्पक्ष हों : गुप्ता

Fri, 26 Dec 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 26 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The trade association elections should be transparent and fair: Gupta
नैनीताल स्थित राम सेेवक सभा भवन में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मौजूद व्यापारी। सं
नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई तथा नैनीताल नगर इकाई की बैठक में मल्लीताल व्यापार मंडल चुनाव के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। सदस्यता अभियान प्रभारी अमित साह एवं सह-प्रभारी अमित गुप्ता के नेतृत्व में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्धारित नियमों की जानकारी दी। कहा कि सदस्यता अभियान एवं चुनाव नियमों के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष हों।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनावों तक निवर्तमान कार्यकारिणी कार्यवाहक रूप में संगठन के कार्य देखेगी एवं सदस्यता अभियान में पूर्ण सहयोग देगी। सदस्यता अभियान प्रभारी अमित साह ने बताया कि एक जनवरी से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। अतिक्रमण की परिधि में आने वाले प्रतिष्ठानों को सदस्यता नहीं दी जाएगी। इसमें एक प्रतिष्ठान से केवल एक ही व्यापारी की सदस्यता मान्य होगी। बैठक में प्रदेश संरक्षक गिरीश जोशी, जीत सिंह आनंद, जगदीश बवाड़ी, राजेश वर्मा, रईस खान, भारती कैड़ा, पप्पन जोशी, नितिन जाटव आदि रहे। जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने बैठक का संचालन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed