फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The torrential rain broke 105 years of record

मूसलाधार बारिश ने तोड़ा 105 वर्षों का रिकॉर्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
The torrential rain broke 105 years of record
हल्द्वानी। मई में इस बार मौसम ने पुराने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर नया रिकार्ड बनाया है। जिले में मई माह की औसत बारिश 67.5 मिलीमीटर है, जबकि 20 मई 2021 तक 146 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 90 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल का कहना है कि 105 वर्षों बाद मई माह में इतनी बारिश हुई है और यह माह सबसे ठंडा रहा। वर्ष 1916 में 71 मिली मीटर बारिश 24 घंटों में हुई थी।
विज्ञापन

ताउते और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज सोमवार से ही बिगड़ गया था। सोमवार और मंगलवार को बादलों ने आसमान पर डेरा डाल रखा। बुधवार से बारिश शुरू हुई तो यह बृहस्पतिवार को भी जारी है। लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस गिरकर 23.9 पर पहुंच गया है। थपलियाल ने बताया कि ऊधमसिंह नगर में वर्ष 1986 में 85 मिली मीटर बारिश हुई थी। बृहस्पतिवार की शाम तक ऊधमसिंह नगर में 75 मिली मीटर बारिश हो चुकी थी। कुमाऊं के चार अन्य जिलों में भी सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान बारिश
2009 38.5 24.3 00
2010 40.0 22.5 00
2011 32.4 24.1 00
2012 38.2 21.4 00
2013 38.4 27.4 00
2014 39.0 20.5 00
2015 38.5 22.5 00
2016 38.2 26.4 00
2017 38.0 22.1 00
2018 37.5 21.4 00
2019 38.0 20.9 00
2020 39.0 16.8 00
2021 23.9 20.1 90
पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
हल्द्वानी। झमाझम बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़क गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में बिजली की चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी मूसलाधार बारिश के कारण अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। दूसरी ओर आर्द्रता 85 प्रतिशत रही और 3.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चली। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14.0 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।
80 वर्षीय बुजुर्ग हिम्मत सिंह बिष्ट मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। वर्तमान में हल्द्वानी में रहते हैं। उनका कहना है कि इतनी आयु में मई माह में कभी इतनी बारिश नहीं देखी। बहुत अधिक गर्मी होने पर एक दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि होती थी और कुछ देर बाद मौसम साफ हो जाता था। मई माह में इतनी ठंड का एहसास कभी नहीं हुआ।

76 वर्षीय बसंती देवी का कहना है कि मई माह में ऐसी बारिश कभी नहीं देखी। मई में तो जबरदस्त गर्मी का एहसास होता रहा है। अधिक गर्मी पड़ने पर हल्की बारिश और कभी ओलावृष्टि होने के बाद मौसम साफ हो जाता था। मई माह में आंधी जरूरी आती है। पहली बार मई में बारिश के कारण ठंड का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed