{"_id":"1c269f9a5f3a4940bcb1cd66b05fdea1","slug":"the-torch-lit-work-and-saved-lives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टार्च की रोशनी आई काम और बच गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टार्च की रोशनी आई काम और बच गई जान
अमर उजाला/ब्यूरो/ रामनगर।
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप क्यारी गांव में घूमने जा रहे हैं तो जरा संभल कर। गांव में एक बाघ राह चलते लोगों पर हमला कर रहा है। रविवार रात बाघ ने गांव जा रहे स्कूटर सवार तीन युवक पंकज बेलवाल, मनोज तिवारी और हरीश आर्या पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
जैसे ही उन्होंने बाघ को देखा तो हरीश आर्या ने धैर्य का परिचय देते हुए बाघ की आंखों में टार्च की रोशनी मारी और दो ने हल्ला मचा दिया।
किस्मत अच्छी थी कि तभी क्यारी गांव की तरफ से एक रिसोर्ट के मैनेजर इमरान खान कार से आ रहे थे, उन्होंने तत्काल युवकों को कार में बैठाया।
थोड़ी दूर कार से जाने के बाद तीनों युवक रास्ते में उतरे और फिर एक ट्रैक्टर से देर रात घर पहुंचे। इसके बाद सोमवार सुबह बाघ ने बाइक पर बाजार जा रहे प्रकाश सती पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
युवक का मोबाइल भी रास्ते में गिर गया। यह दोनों घटनाएं रामनगर वन प्रभाग की देचोरी रेंज भजनगढ़ी की है। युवकों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना पर सोमवार सुबह डीएफओ कहकशां नसीम ने वनकर्मियों के साथ मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया बाघ मेल है।
यह राहगीरों पर क्यों हमला कर रहा है, इसके कारण का पता लगाया जा रहा है। साथ ही वनकर्मियों से 24 घंटे क्षेत्र में गश्त रखने को कहा गया है।