फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The tigress injured in the conflict was rescued

Nainital News: आपसी संघर्ष में घायल बाघिन को किया रेस्क्यू

Sun, 04 May 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 04 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The tigress injured in the conflict was rescued
बाघ को रेस्क्यू करने पहुंची टीम। 
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में आपसी संघर्ष में घायल बाघिन को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर ढेला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। बाघिन के अगले पैरों में गंभीर चोट आई है। वहीं रेस्क्यू के बाद बाघिन के दोनों शावकों का जीवन बचाना वन विभाग के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में बीते लंबे समय से दो शावकों के साथ एक बाघिन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। बाघिन शावकों के साथ फाटो के विभिन्न वाटर होल में आसानी से दिख रही थी। वहीं बीते दिनों एक वयस्क बाघ ने आपसी संघर्ष में बाघिन को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाघिन घायल अवस्था में वन कर्मियों को दिखाई दे रही थी। उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद कार्बेट के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में बाघिन का शनिवार को रेस्क्यू किया गया। उसे ढेला के रेस्क्यू सेंटर में उपचार के लिए रखा गया है। डॉ. दुष्यंत ने बताया कि बाघिन की उम्र पांच साल मानी जा रही है। बाघ के साथ आपसी संघर्ष में बाघिन के अगले पैरों में गंभीर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

------------
शावकों की सुरक्षा में लगाई दो टीमें
बाघिन के रेस्क्यू के बाद उसके दोनों शावकों के ऊपर दूसरे बाघों से जान का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए वन विभाग ने दोनों शावकों के इर्द गिर्द वन कर्मियों की दो टीमों को गश्त पर लगाया है। शावकों के पास किसी वयस्क बाघ के आते ही टीमें बाघ को शावकों से दूर करेंगी। बाघिन के ठीक होने तक शावकों को भूख से बचाने के लिए विभाग मीट खिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
बाघिन को रेस्क्यू कर ढेला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। बाघिन के शावकों की सुरक्षा के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
- संदीप गिरि, एसडीओ, तराई पश्चिमी वन प्रभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed