{"_id":"58516a03c5fabfe288e00857c2edc864","slug":"the-tiger-killed-the-elephant-in-clashes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ से हुए संघर्ष में हथिनी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ से हुए संघर्ष में हथिनी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में बाघ से हुए संघर्ष में घायल हथिनी की मौत हो गई। बाघ ने हथिनी के पिछले हिस्से का मांस भी खा लिया। वनकर्मियों ने रविवार की सुबह गश्त के दौरान सीटीआर के झिरना रेंज के फांटो ईस्ट ब्लॉक में हथिनी शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत अफसरों को दी। पार्क के वार्डन शिवराज चंद ने बताया बाघ से हुए संघर्ष में हथिनी की मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हथनी की उम्र करीब आठ साल थी। जिस पर बाघ ने पीछे से हमला किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल ने हथिनी के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद मौके पर ही शव दफना दिया गया। इस दौरान रेंजर देवेंद्र रजवार समेत कई वनकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन