फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The thieves' courage is high

चोरों के हौंसले बुलंद : नौ दिन पहले जहां से बाइक चुराई, वहीं बेचने पहुंचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
The thieves' courage is high
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले बढ़ रहे हैं और चोरों को कानून को भी कोई खौफ नहीं रह गया है। कठघरिया इलाके से चोरी की बाइक को एक चोर नौ दिन बाद उसी इलाके में बेचने पहुंच गया। 12 हजार रुपये में बाइक का सौदा भी हो गया। मामला खुला तो चोर बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मल्ला फतेहपुर निवासी अमित रौतेला टीबी अस्पताल में कर्मचारी हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 28 मार्च को पत्नी के साथ साप्ताहिक हाट बाजार में कठघरिया गए थे। लौटे तो बाइक चोरी हो गई थी। उसी दिन उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी न तो चोर मिला और न बाइक। आरोप लगाया कि पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को उनके दोस्त अमित जोशी के पास हाट बाजार के पास स्थित एक दर्जी दुकान के मालिक का फोन पहुंचा जिसने उनसे गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही। अमित जोशी ने बताया कि जिसने बाइक चोरी की थी वही व्यक्ति बाइक का सौदा करने पहुंचा था। सौदा 12 हजार रुपये में तय हुआ। यहां तक कि चोर बाइक का बिक्री स्टांप भी तैयार करा चुका था। बातचीत के दौरान ही चोर बाइक लेकर दोबारा फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने दर्जी से पूछताछ शुरू की और चोर का पता लगाया। फिलहाल चोर पुलिस की गिरफ्त से अभी दूर है। मुखानी एसओ पंकज जोशी ने बताया कि आरोपी के घर की पहचान कर ली है। पुलिस उसके घर में दबिश दे रही है। सुबह तक उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed