फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The theft was done, but the gold was not found. Sorry for stealing...

इमोशनल हो गए चोर: हल्द्वानी में चोरों ने खंगाला घर, शीशे पर लिखा- चोरी तो करी, पर सोना नहीं मिला है...माफ करना

Mon, 15 Apr 2024 07:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2024 07:21 AM IST
सार

Haldwani: चोरी तो करी, पर सोना नहीं मिला है। माफ करना चोरी के लिए। चोरों ने ऊंचापुल स्थित एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर को खंगाला लेकिन नकदी के अलावा उन्हें सोना नहीं मिला तो वे स्केच पेन से अल्मारी, ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर यह बात लिखकर निकल गए। 

विज्ञापन
The theft was done, but the gold was not found. Sorry for stealing...
theft in haldwani - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरी तो करी, पर सोना नहीं मिला है। माफ करना चोरी के लिए....। चोरों ने मुखानी थाना क्षेत्र में ऊंचापुल स्थित एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर को खंगाला लेकिन नकदी के अलावा उन्हें सोना नहीं मिला तो वे स्केच पेन से अल्मारी, ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर यह बात लिखकर निकल गए। चोरों घर से करीब 60 हजार रुपये नकद और चांदी के जेवर ले गए।
विज्ञापन


ऊंचापुल में लोहरियासाल मल्ला गली नंबर 1 निवासी प्रकाश चंद्र बहुगुणा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नैनीताल बैंक से सेवानिवृत्त हैं। उसके दो बेटे हैं जो बाहर नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी रहती है। बेटों के छुट्टी आने के बाद वह पूरे परिवार को लेकर बीते 11 अप्रैल को पिथौरागढ़ गए थे। 13 अप्रैल की सुबह उन्हें किसी ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्ते के साढू को घर पर भेजा। उन्होंने बताया कि उनके मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर पूरा सामान अस्त- व्यस्त था। सभी अलमारियों के दरवाजे खुले थे।
विज्ञापन


साढू की सूचना पर वह वापस हल्द्वानी पहुंचे। चोरों ने घर को खंगालने के बाद अलमारी और ड्रेसिंग टेबल पर स्केच पेन से लिखा था कि चोरी तो की है पर सोना नहीं मिला माफ करना...। माफ करने वाली बात दो अलमारी में लिखी थी। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे करीब 60 हजार रुपये की नकदी और कुछ चांदी के जेवर ले गए। थानाध्यक्ष पंकज जोशी के अनुसार घटनास्थल का मौका मुआयना कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: जौलासाल में स्वीप टीम का विरोध, कहा पहले पानी फिर वोट

पकड़े जाने के डर से डीवीआर ले गए चोर
प्रकाश चंद्र बहुगुणा के अनुसार वह सोने के जेवरात और नकदी बैंक लॉकर में ही रखते हैं। सोने के जेवर लॉकर में थे। घर पर रखे रुपये किसी काम के लिए निकाले थे। घर में सीसीटीवी होने के चलते चोर डीवीआर भी ले गए। अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed