फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The theft occurred in the market enthusiasm Mallital Jaylal

मल्लीताल के जयलाल साह बाजार में हुई चोरी

Fri, 18 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Fri, 18 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन

बुधवार की रात चोरों ने मल्लीताल क्षेत्र की जयलाल साह बाजार में स्थित एक तीन मंजिले मकान में पहली मंजिल से लेकर तीसरी मंजिल तक तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये मूल्य का सामान, जेवरात व नकदी पार कर ली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बाद में उसी मकान में काम कर रहे चार मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। बीच बाजार हुई चोरी की इस घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जयलाल साह बाजार स्थित मकान नंबर 262 की पहली मंजिल में एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी के सेवानिवृत्त प्रो. केसी जोशी का परिवार, दूसरी मंजिल में उनके भाई एडवोकेट केके जोशी और तीसरी मंजिल में राइंका कोटाबाग में तैनात शिक्षक भगवत जोशी और उनके भाई बीडी पांडे महिला चिकित्सालय के चीफ फार्मेसिस्ट कमल जोशी का परिवार रहता है।
विज्ञापन


नैनीताल से स्थानांतरण के बाद से भगवत जोशी का परिवार हल्द्वानी में रह रहा है। पिछले कुछ दिनों से इस मकान में केवल कमल जोशी का ही परिवार रह रहा था। कमल जोशी भी सोमवार को छुट्टी लेकर हल्द्वानी चले गए। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने बीती रात मकान की पहली मंजिल से लेकर तीसरी मंजिल तक तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों का माल पार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे कमल जोशी जोशी हल्द्वानी से वापस लौटे तो उन्हें सभी के घरों के ताले टूटे मिले। आनन-फानन में इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। प्रो. जोशी और एडवोकेट जोशी के यहां न होने के कारण उनके यहां हुई चोरी का सही अंदाजा नहीं लग सका जबकि कमल जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि चोरों ने उनके घर में लकड़ी की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा एक बैग, पांच कुकिंग गैस सिलेंडर और अटैची खंगालकर उसमें रखा सामान पार कर लिया।

इसके अलावा चोरों ने भगवत जोशी के घर से पांच हजार रुपये नकद, सोने की तीन अंगूठी और एक एलसीडी पार कर ली। चोरों ने भगवत जोशी के पूजा घर को भी खंगाल डाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने भवन स्वामी से घटना के बाबत पूछताछ की। इस दौरान एसएसआई को पता चला कि दूसरी मंजिल में रहने वाले केके जोशी के घर में कुछ दिनों से कारपेंटर काम कर रहे हैं।

 पुलिस ने चार कारपेंटरों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। चारों कारपेंटरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रभारी कोतवाल सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

बीती रात मल्लीताल के जयलाल साह बाजार में जिस मकान में चोरी हुई वह मल्लीताल कोतवाली से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस की नाक के नीचे हुई चोरी की इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गए हैं। चोरी से पुलिस गश्त के दावों की पोल खुल गई। सवाल है कि बीती रात जयलाल साह बाजार में पुलिस गश्त पर थी तो फिर कैसे चोरों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर लाखों का माल पार कर लिया। इधर बताया जाता है कि बाजार के व्यापारियों ने रात के लिए बाजार में एक चौकीदार भी रखा है। इसके बाद भी चोरी की घटना से लोगों में दहशत है।

सरोवर नगरी में जैसे जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ता है तो यहां रहने वाले कई साधन संपन्न परिवार ठंड से बचने के लिए तराई भाबर में स्थित अपने घरों में शिफ्ट हो जाते हैं। यह सिलसिला पिछले कई सालों से चल रहा है। ऐसे में जाड़ों में यहां कई मकानों और होटलों में ताला पड़ जाता है। असामाजिक तत्व और चोर इसी का फायदा उठाते हैं और ऐसे घरों को चिह्नित कर अपने काम को अंजाम देते हैं।


जयलाल साह बाजार में हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। सूत्र बताते हैं कि इन सुरागों के आधार पर पुलिस मामले का खुलासा करने के करीब है। सूत्र तो बताते हैं कि पुुलिस ने मामले में एक व्यक्ति पकड़कर उसके पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद कर लिया है। लेकिन कोतवाली पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed