फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The temperature reached 40 degrees in the first week of June itself

जून के पहले सप्ताह में ही तापमान 40 डिग्री पहुंचा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 40 degrees in the first week of June itself
हल्द्वानी। सूरज की तपिश से जून के पहले सप्ताह में ही तापमान रिकार्ड 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे पहले 22 जून 2018 को तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। गर्मी से झुलस रहे लोगों को अभी कुछ दिन और राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार सात जून तक तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस समय नमी नहीं होने और ड्राई हवा के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पाकिस्तान से शुष्क हवाएं उत्तर भारत की तरफ बढ़ी हैं, इसका असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे सप्ताह इसी तरह गर्मी का प्रकोप रहेगा। बीच-बीच में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इधर लगातार दूसरे दिन गर्म मौसम के कारण हो रही उमस ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। लोग चेहरा ढककर बाहर निकल रहे हैं। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस जबकि मुक्तेश्वर का 29 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

जून में अब तक के सबसे गर्म वषर्
बीते कुछ वर्षों के तापमान पर गौर करें तो 13 जून 2012 को सर्वाधिक 42 डिग्री पार कर गया था। उसके बाद 22 जून 2018 को तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उसके चार साल बाद शुक्रवार तीन जून को अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में भी अधिकतम तापमान 2015 के बाद सबसे ज्यादा 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 2015 में मुक्तेश्वर का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार तीन जून को 29 डिग्री पहुंच गया। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि अभी लगातार शुष्क हवाएं चलेंगी और तापमान में बढ़ोतरी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिथि उच्चतम न्यूनतम
3 जून 2022 40 20.8
22 जून 2018 40.2 20.9
04 जून 2017 40.8 20
9 जून 2015 41.5 19.5
5 जून 2014 40.4 20.8
13 जून 2012 42.5 20.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed