फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   the temperature increased and rainfall decreased in winter Due to fog on the mountains in uttarakhand

Nainital: पहाड़ों पर धुंध की वजह बना जाड़ों में बढ़ा तापमान, 3 हफ्ते बाद होनी थी इतनी गर्मी जो अभी से पड़ रही

Thu, 10 Apr 2025 01:18 PM IST
हीरा मेहरा गिरीश रंजन तिवारी
गिरीश रंजन तिवारी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 10 Apr 2025 01:18 PM IST
सार

जाड़ों में गर्मी ज्यादा और वर्षा कम होने की वजह से पहाड़ों में धुंध छाई हुई है। आगे भी पहाड़ों में धुंध छाए रहने के आसार हैं। अप्रैल में बसंत ऋतु का मौसम पहाड़ों में सबसे सुहावना होता था। लेकिन इस वर्ष स्थितियां कुछ अजीब सी हैं। 

विज्ञापन
the temperature increased and rainfall decreased in winter Due to fog on the mountains in uttarakhand
नैनीताल

विस्तार

पहाड़ों में अप्रैल का मौसम कुछ वर्ष पूर्व तक सबसे सुहावना होता था लेकिन इस बार दिनभर धुंध छाई रहती है। गर्मी भी पहले से ज्यादा है जो तापमान अब से 20 दिन बाद होना था वह अभी पहुंच गया है। जाड़ों में गर्मी ज्यादा और वर्षा कम होने की वजह से ये हालात बने हैं। आगे भी पहाड़ों में धुंध छाए रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


अप्रैल में बसंत ऋतु का मौसम पहाड़ों में सबसे सुहावना होता था। इन दिनों न ज्यादा सर्दी होती थी न गर्मी और साफ खुला, नीला आकाश नजर आता था। लेकिन इस वर्ष स्थितियां कुछ अजीब सी हैं। गर्मी अपेक्षा से ज्यादा है और दिन भर धुंध रहती है।
विज्ञापन


आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान, एरीज, के मौसम विज्ञानी नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष जाड़ों में वर्षा न होने और तापमान लगातार ज्यादा बने रहने की वजह से हिमालय की तलहटी से वाष्प ऊपर उठ रही है जो धुंध के रूप में फैल रही है। अभी यह स्थिति 2000 मीटर की ऊंचाई तक है, अगले वर्ष इससे ज्यादा ऊपर जा सकती है। उन्होंने बताया कि ये हालात बने रहने के आसार हैं और जो गर्मी तीन सप्ताह बाद होनी थी वो अभी से पड़ने लगी है। उन्होंने कहा कि मई जून में मैदान के साथ ही पहाड़ों में भी गर्मी झुलसाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed