फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The teenagers whose family was looking for them, returned home after visiting Bareilly

Nainital News: जिन किशोरों को तलाश रहे थे परिजन, वे बरेली घूमकर लौटे घर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The teenagers whose family was looking for them, returned home after visiting Bareilly
हल्द्वानी। घर से बिना बताए गए तीन किशोर सकुशल लौट आए हैं। इनमें दो आठवीं के छात्र हैं जबकि तीसरा इनका दोस्त है। घर लौटे किशोरों ने बताया कि उन्होंने बरेली में मौज-मस्ती की और जब जेब खाली हुई तो लौट आए। सती काॅलोनी, शनिबाजार रोड बनभूलपुरा निवासी दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को बनभूलपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि उसका 15 वर्षीय बेटा बीते रविवार सुबह से लापता है। तलाश करने पर पता चला कि उसके साथ दो किशोर और गए हैं। पुलिस ने तीन बच्चों के साथ लापता होने की खबर मिलते ही गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। परिजन भी तलाश में जुट गए। मंगलवार की सुबह तीनों अपने-अपने घर पहुंच गए। पूछताछ हुई तो तीनों ने बताया कि उनके पास कुछ पैसे थे। घूमने का मन था तो ट्रेन से बरेली चले गए। दो दिन वहीं घूमते रहे। होटल में खाना खाया, थियेटर में फिल्म देखी और जब पैसे खत्म होने लगे तो ट्रेन से वापस आ गए। यह भी कहा कि अगर बता कर जाते तो परिजन भेजते ही नहीं। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि काउंसलिंग के बाद किशोरों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed