फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The team returned from NASA Birla Vidya Mandir

नासा से लौटा बिड़ला विद्या मंदिर का दल

Thu, 17 Dec 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Thu, 17 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
The team returned from NASA Birla Vidya Mandir

 बिड़ला विद्या मंदिर के 15 छात्रों के लिए छह दिसंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ। शायद ही यह छात्र इस दिन को भुला पाएंगे।

विज्ञापन


नासा के दस दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर निकले छात्रों के दल ने छह दिसंबर को कैनेडी स्पेस सेंटर नासा का न केवल निरीक्षण किया बल्कि नासा के सिम्युलेटर रूम से सिम्युलेटर राकेट एटलस-5 को लांच होते भी देखा। शैक्षिक भ्रमण पर निकला दल 12 दिसंबर को सकुशल दिल्ली वापस लौट आया।
विज्ञापन


बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने शैक्षिक भ्रमण की जानकारी देते हुए बताया कि दस दिवसीय दल में छठी कक्षा से लेकर 11वीं कक्षा तक के 15 छात्र शामिल थे। यह वह छात्र थे जिन्होंने विद्यालय में स्पेस साइंस में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें उज्ज्वल तिवारी, सुजल सिंह, विश्रुत सागर, अभिनव सिंह, अपूर्व सिंह, मानस रावत, रोहित सिंह, यशवर्धन सिंह, प्रणव पाल, प्रियांशु, आदित्य अग्रवाल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विभोर अग्रावल और दिव्यांश केजरीवाल शामिल थे।


उन्होंने बताया कि छात्रों का दल 2 दिसंबर को दिल्ली से नासा के लिए रवाना हुआ और 3 दिसंबर को अमेरिका के ओरलेंडो से शैक्षिक यात्रा शुरू हुई। इस दौरान नासा में प्रमुख एस्ट्रोनॉट जिम रैली ने छात्रों को संबोधित कर अंतरिक्ष विज्ञान विषय में व्याख्यान दिया। छात्रों ने सी वर्ल्ड थीम पार्क, कोकोआ बीच, युनिवर्सल स्टूडियो जैसे रमणीक स्थलों को भी देखा।

 छात्रों के दल ने यूएस की राजधानी न्यूयार्क में चायना टाउन, टाइम्स स्क्वायर, इंपायर स्टेट, वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति का निवास व्हाइट हाउस, स्मिथसोनियन म्यूजियम, वार मेमोरियल और वाशिंगटन टावर को भी देखा। छात्रों के साथ भ्रमण पर प्रधानाचार्य अनिल शर्मा व प्रबंधक वित्त एवं लेखा संजय कुमार गुप्ता भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed