{"_id":"6928b1b3bf7c3c665605a2b5","slug":"the-system-made-a-mistake-by-digging-the-road-the-public-is-suffering-the-dust-haldwani-news-c-337-1-ha11002-127684-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़क खोदकर सिस्टम गया भूल, जनता झेल रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़क खोदकर सिस्टम गया भूल, जनता झेल रही धूल
Fri, 28 Nov 2025 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में जगह-जगह खुदी सड़कें जनता के लिए समस्या बनती जा रही हैं। कई मोटरमार्गों को खोदने के बाद ठीक से समतल नहीं किया गया है जिससे लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या खस्ताहाल सड़कों से उठती धूल बनी हुई है। धूल के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
राजपुरा, रामपुर रोड और ईको टाउन मार्ग पर खोदे जाने के बाद अब तक सड़क का निर्माण का कार्य नहीं हो पाया है। यहां रफ्तार भरते वाहनों के कारण दिनभर उड़ने वाली धूल लोगों के घरों में पहुंच रही है। दुकानों का सामान भी खराब हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी सांस की बीमारी से ग्रसित लोग उठा रहे हैं। इसके बावजूद यहां पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।
सीवर लाइन डाले जाने के कार्य के चलते 10 दिन से गली बंद है। सड़क खोदकर जगह-जगह घरों के आगे मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर लगा दिए हैं। गली नंबर दो का कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है और गली नं एक भी पूरी खोद डाली है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी बीमार और उम्रदराज लोगों को हो रही है। - पवन कुमार, निवासी राजपुरा लाइन नंबर एक
विज्ञापन
सीवर लाइन डाले जाने का कार्य धीमी गति से होने के कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। अब सड़क खोदने के कारण सभी को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उबड़-खाबड़ सड़क पर गिरने के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। - दीपक कुमार, निवासी राजपुरा लाइन नंबर एक
सड़क पर उड़ती धूल से भोजन को बचाने के लिए होटल के चारों ओर पॉलिथीन लगाई है इसके बाद भी धूल अंदर घुस जा रही है। लगभग बीस दिन से सड़क का यही हाल है। विभाग द्वारा पानी का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है। उड़ती धूल के कारण कई लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं। मोहन नाथ गोस्वामी, रेस्टोरेंट संचालक
दिनभर वाहनों के चलने के कारण धूल उड़ती रहती है। सुबह से शाम तक कई बार पानी डालते हैं लेकिन मामूली राहत मिलती है। दिनभर मास्क पहनकर रहना पड़ रहा है। दिन के समय तो दुकान बंद करनी पड़ रही है। शाम को ही कुछ घंटों के लिए प्रतिष्ठान खुलने से नुकसान हो रहा है। - मुकुल पाल, दुकान संचालक