{"_id":"1fda6828b10f81d153cd58acdd8012c8","slug":"the-students-reception-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ अभिनंदन समारोह संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ अभिनंदन समारोह संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यारेलाल गलबलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का छात्रसंघ अभिनंदन समारोह 2015-16 रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान लोक गायकों ने कुमाऊंनी गीतों की सुंदर प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक मंच पर समां बांध दिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक अमृता रावत ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक हीरा सिंह राणा ने ‘आज कला है रै ज्वाना मेरी नोली पराणा’, ‘अंड़ कसै अंड़ कसै छे तू’ गीत पर जहां खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
वहीं लोक गायिका खुशी जोशी ने ‘घास काटं जूंल ईजू ऊंचा डाना मां’ गीत गाकर लोगों को कुर्सी छोड़कर नाचने पर मजबूर कर दिया। जबकि लोक गायक पप्पू कार्की ने ‘लाली हो लाली हौंसिया, पधानी लाली हो त्वीले धारो बोला’ गीत की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डा. हेमा प्रसाद, संचालन डा. जीसी पंत, सचिन कुमार पुच्ची ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक अमृता रावत, विशिष्ट अतिथि महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, छात्रसंघ प्रभारी डा. संजय कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, छात्रा उपाध्यक्षा हिमानी सती, सचिव दिगपाल सिंह डंगवाल, उपसचिव मुकेश रावत, कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह अधिकारी, राहुल नेगी, विवेक चौधरी, गोपाल अधिकारी समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
छात्रसंघ अभिनंदन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक अमृता रावत ने महाविद्यालय को 15 लाख रुपये दिये। जिसमें पांच लाख रुपये उन्होंने रसायन विज्ञान प्रवक्ता संजय कुमार के अनुरोध पर लाइब्रेरी, तीन लाख रुपये छात्रावास में हैंडपंप, दो लाख रुपये शौचालय, पांच लाख रुपये जिम सामग्री के लिये दिये।
साथ ही कहा जब-जब महाविद्यालय को उनकी आवश्यकता होगी, वह उनका पूरा साथ देंगी। इस दौरान विधायक अमृता रावत ने नवनिर्मित आडिटोरियम हाल का भी लोकार्पण किया। अभिनंदन समारोह के अंतिम दिवस महाविद्यालय परिवार की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार शिक्षा, खेल, एनसीसी, एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को दिया गया।