फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The state president of BJP workers welcome

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

Thu, 07 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 07 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The state president of BJP workers welcome

 भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि ‘त्रिमूर्ति’ (पूर्व सीएम बीसी खंडूरी, भगत सिंह कोश्यारी और डा. रमेश पोखरियाल निशंक) हमारे साथ हैं। इन लोगों ने प्रदेश में पार्टी को बनाया है, इनके सहयोग, मार्गदर्शन में भाजपा जीत का रास्ता तय करेगी।

विज्ञापन


सीएम रावत के सामने भाजपा के चेहरे की बात कही जाती है, हमारे पास तीन पूर्व मुख्यमंत्री, छह पूर्व अध्यक्ष, सात पूर्व संगठन मंत्री हैं, इसके बाद भी किसी ‘चेहरे’ की जरूरत रह जाती है क्या? यह जब साथ निकलेंगे और विजय मिलेगी। यह बात प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय परिसर में सभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


भाजपा की चेतना रैली बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंची। रैली के साथ अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भट्ट का जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां से भी भाजपा की चेतना यात्रा निकली है। वहां पर कार्यकर्ताओं को भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग भाजपा के साथ हैं और कांग्रेस को उखाड़ फेंकने को व्याकुल हैं। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार, अराजकता चरम पर है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान खतरे में है।

  हम आबकारी नीति के सवाल, नारी निकेतन में महिलाओं के साथ हुई अशोभनीय घटनाओं के मामले में देख चुके हैं। शराब के मामले में पूर्व वित्त और गृह मंत्री चिदंबरम ने कोर्ट में  हकीकत को सामने रखा था।

उन्होंने कहा कि 25 जनवरी से देहरादून में भाजपा की महिला कार्यकत्रियां नारी निकेतन मामले में सीबीआई की जांच की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर रही हैं। अगर सरकार 30 जनवरी तक मामले में जांच का आदेश नहीं करती है, तो 31 जनवरी से वृहद स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा, विधायक बंशीधर भगत, संगठन मंत्री नरेश बंसल, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भट्ट के निर्देशन में 2017 में भाजपा की जीत तय है।

भाजपा कार्यालय परिसर में हुई सभा में भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी, विधायक पुष्कर धामी, राजेश शुक्ला, पूर्व पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मंच पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व काबिना मंत्री प्रकाश पंत, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश मंत्री हेमंत द्विवेदी आदि का स्वागत किया।

इससे पूर्व बरेली रोड से लेकर भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विकास भगत, मदन मोहन जोशी, नवीन पंत, योगेश जोशी आदि थे। इस दौरान संगठन मंत्री संजय कुमार समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन  विजय मनराल और प्रताप बोहरा ने किया।

कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया का नारा दिया है। इसे ‘ब्रेक’ नहीं होने दिया जाएगा। एचएमटी कर्मियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उनके लिए हर स्तर पर पैरवी की जाएगी।


कुर्सी संभालते ही हरिद्वार में पंचायत चुनाव में हार के सवाल में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव दोनों अलग-अलग प्रकृति के होते हैं, इस हार से कोई अंतर नहीं पड़ने जा रहा है। हम विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जीत की रणनीति तय करने के लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed