फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के जहर खाकर जान देने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक ने उठाया कदम, खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 12 Oct 2020 11:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
state convener of All India Hindu Mahasabha shot himself, took steps after wife death
चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव व उनकी पत्नी दीपा - फोटो : File Photo

जहर खाकर पत्नी के जान देने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक और प्रॉपर्टी डीलर चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने रविवार दोपहर गोली मारकर खुद का भेजा उड़ा दिया। घटना रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे केआर गार्डन की है। पुुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त रायफल, जहर की शीशी, जूस का पैकेट और गिलास बरामद किया है। गिलास में जहर के अंश मौजूद थे। पुलिस प्राथमिक जांच के आधार पर घटना की वजह दंपती के बीच आपसी झगड़ा बता रही है।

state convener of All India Hindu Mahasabha shot himself, took steps after wife death
- फोटो : amar ujala

चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव (46) परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहते थे। रविवार दोपहर उनकी मां सन्ना देवी उन्हें खाना देने के लिए कमरे में गईं तो चंद्रप्रकाश और बहू दीपा श्रीवास्तव के शव सोफे पर पड़े थे। चंद्रप्रकाश का भेजा कमरे में बिखरा पड़ा था। मां कमरे का दृश्य देखकर चीख पड़ीं और उनकी आवाज सुनकर घर में उस वक्त मौजूद परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे में पहुंच गए। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और मौके पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शांतनु पराशर और कोतवाल संजय कुमार भी पहुंच गए।

state convener of All India Hindu Mahasabha shot himself, took steps after wife death
- फोटो : amar ujala

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि चंद्रप्रकाश की पत्नी दीपा को किसी ने बताया था कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इसी बात को लेकर सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ था। पड़ोस के लोगों ने धमाके की आवाज भी सुनी थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। दोपहर एक बजे जब चंद्रप्रकाश की मां सन्ना देवी कमरे में गईं तब घटना का पता चला। चंद्रप्रकाश की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी शिवानी की शादी मुखानी क्षेत्र में हुई है, जबकि छोटी बेटी मुस्कान (14) पढ़ाई कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
state convener of All India Hindu Mahasabha shot himself, took steps after wife death
- फोटो : amar ujala

चंद्रप्रकाश राजनीति में सक्रिय थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। पुलिस घटना के अन्य कारणों की भी छानबीन कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चंद्रप्रकाश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई विकास श्रीवास्तव बरसाती नहर इलाके में व्यवसाय करते हैं। विकास ने बताया कि शनिवार रात उनके बड़े भाई किसी की बर्थ डे पार्टी में गए थे। मकान की तीसरी मंजिल पर विकास का परिवार रहता है और सबसे छोटे भाई सुनील श्रीवास्तव का परिवार भूतल पर रहता है। विकास ने बताया कि उनके बड़े भाई ने किसी से तनाव का जिक्र नहीं किया था।

विज्ञापन
state convener of All India Hindu Mahasabha shot himself, took steps after wife death
- फोटो : amar ujala

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों से पता चला है कि चंद्रप्रकाश ने दूसरी शादी की थी लेकिन दूसरी पत्नी घर में नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि इस बाबत चंद्रप्रकाश की बेटियों से पूछताछ की जाएगी। चूंकि पूरा परिवार सदमे में है, इसलिए अभी पूछताछ नहीं की गई है। उधर, कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दूसरी शादी के तथ्य को जांच के दायरे में रखा जाएगा। यदि दूसरी पत्नी होगी तो उससे भी पूछताछ की जाएगी। चंद्रप्रकाश चूंकि शिवसेना के कार्यकर्ता भी रह चुके हैं। पुलिस उनके पुराने दोस्तों से भी जानकारी जुटाएगी।

पत्नी ने जहर खाया है और पति ने खुद को गोली से उड़ाया है। पुलिस ने मौके से कारतूस, जहर और अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया है। पुलिस आर्थिक आधार और संबंधों को केंद्र मानकर घटना के कारणों की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। -अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी, हल्द्वानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed