फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The SSP reprimanded the laxity shown in the work.

Nainital News: काम में बरती गई ढिलाई एसएसपी ने फटकार लगाई

Thu, 16 Oct 2025 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 16 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The SSP reprimanded the laxity shown in the work.
हल्द्वानी। एसएसपी पीएन मीणा ने क्राइम मीटिंग में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों व दरोगाओं को फटकार लगाई। सुधार न होने पर अगली बैठक में कार्रवाई के लिए तैयार रहने का अल्टीमेटम दिया गया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वालों का प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन भी किया गया। एसएसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

कोतवाली स्थित सभागार में बुधवार को एसएसपी ने विवेचनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने और फॉरेंसिक टीम से समन्वय कर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया तेजी से करने के निर्देश दिए। मीटिंग में एसपी जगदीश चंद्रा व प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल, सुमित पांडे, अमित कुमार, आदि मौजूद रहे
विज्ञापन



दीपावली पर बढ़ाएं गश्त
बैठक में थाना प्रभारियों से दीपावली पर बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों के साथ ही संदिग्धों, टप्पेबाजों व जेबकतरों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा। धनतेरस, दीपावली और भैय्या दूज के मौके पर गश्त और पिकेट ड्यूटी बढ़ाई जाए। बाजारों, ज्वैलरी दुकानों, बैंकों, मेडिकल स्टोर्स आदि में सीसीटीवी चेक कराएं और न मिलने पर लगाने की कार्रवाई की जाए। ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग को किया अलर्ट
दिवाली के मद्देनजर दमकल विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं पटाखा बाजारों में अग्निशमन उपकरणों और वाहन की तैनाती की जाए। उन्होंने फायर हाइड्रेंटों की जांच करने के भी निर्देश दिए।




उत्कृष्ट कार्य करने पर ये कर्मी सम्मानित
सीपीयू प्रभारी जगदीश राम कोहली, एसआई सीपीयू विक्रम सिंह, एसआई जगत सिंह भंडारी, एएसआई यातायात प्रकाश नगरकोटी, हेड कांस्टेबल जाकिर हुसैन, भूमिका, मोहम्मद हाशिम, रंजीत सिंह, आनंद सिंह बिष्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed