{"_id":"903973930b201ecfec63a644f6c54ce5","slug":"the-sound-echoed-throughout-the-world-of-forest-villagers-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन ग्रामीणों की आवाज से गूंजी तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन ग्रामीणों की आवाज से गूंजी तहसील
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Tue, 31 Mar 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन ग्राम को राजस्व गांव बनाने की मांग कर रहे ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने तहसील में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं सांवल्दे वन चौकी में भी जेल में बंद सात लोगों की रिहाई के लिए ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
कांग्रेस अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एसलाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार जहां गरीबों को सुविधाएं देने की बात कर रही है, वहीं वन ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी भी कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार को चेताया कि यदि शीघ्र वन ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं नही मिलीं तो लोकसभा और विस चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान गौरा देवी, रमोती देवी, हरीश पंचवाल, हरीराम, पार्वती देवी, सरस्वती तिवारी, हंसी देवी, लक्ष्मी शर्मा, गोपाल शर्मा, एनआर स्नेही, उमाकांत ध्यानी आदि मौजूद थे।
वहीं, सांवल्दे के ग्रामीणों ने जेल में बंद सात लोगों की रिहाई के अलावा जंगली जानवरों से इंसानों, मवेशियों, फसलों की सुरक्षा करने, ईको सेंसिटिव जोन रद्द करने की मांग की। इस दौरान मनमोहन सिंह बिष्ट, कमला रावत, नरेंद्र सिंह बोरा, गणेश नेगी, तारा दत्त बेलवाल, दीपा डोर्बी, चंपा देवी, भैरव सिंह, दामोदर भट्ट, तुलसी जोशी, भगवती जोशी, संजय मेहता, श्याम सिंह, हेम चंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।