{"_id":"5818ed2d4f1c1bab3143697a","slug":"the-solution-will-be-to-understand-the-problems-of-the-university","type":"story","status":"publish","title_hn":" विवि की समस्याओं को समझने के बाद होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि की समस्याओं को समझने के बाद होगा समाधान
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
ku
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.नागेश्वर राव ने मंगलवार को नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त संभाल लिया है। उन्होंने कुविवि के कुलपति प्रो.होशियार सिंह धामी से कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
उसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है, लगन और निष्ठा से उसका निर्वहन करेंगे। विवि की समस्याओं को समझने में अभी उन्हें वक्त लगेगा, उनका प्रयास रहेगा कि सभी समस्याओं को समाधान हो।
विज्ञापन
प्रो. राव ने कहा कि पहले कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन समेत अल्मोड़ा तथा नैनीताल परिसरों के स्टाफ के साथ ही वहां के बारे में जानकारी हासिल करनी है। अपने अल्प समय के कार्यकाल के दौरान कुमाऊं विवि की बेहतरी के लिए जितना अधिक उनसे बन पड़ेगा वह उसे करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
बोले, टीम भावना के साथ सभी कार्य किए जाएंगें। फिलहाल इन दिनों वह उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7 नवंबर को होने जा रहे दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटे हैं।
इससे पूर्व प्रो.राव के विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचने पर निवर्तमान कुलपति प्रो.होशियार सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रो.धामी ने अपने स्टाफ के अधिकारियों, कर्मियों और डीएसबी व अल्मोड़ा परिसर के अधिकारियों से उनका परिचय कराया।
इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रो.डीसी पांडे, उप कुलसचिव बहादुर सिंह बिष्ट, सहायक कुल सचिव नरेंद्र सिंह रजवार, वित्त अधिकारी अनीता आर्या, परीक्षा नियंत्रक प्रो.रजनीश पांडे, डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो.एसपीएस मेहता, अल्मोड़ा परिसर के प्रो.आरएस पथनी, डीएसडब्लू प्रो.देवेंद्र सिंह बिष्ट, क्रीड़ाधिकारी डा.नागेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रो.एबी मेलकानी, प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट, डा.महेंद्र सिंह राणा, दीपक बिष्ट व विधान चौधरी आदि मौजूद थे।