फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The second day in Haldwani caused a panic when a corona patient was found

हल्द्वानी में दूसरे दिन भी कोरोना मरीज मिलने से खलबली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
The second day in Haldwani caused a panic when a corona patient was found
हल्द्वानी बेस अस्पताल में आने वाले मरीजों की गेट पर होती स्कैनिंग। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
देहरादून/हल्द्वानी/अल्मोड़ा। प्रदेश में बुधवार को तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक हल्द्वानी निवासी जमाती, दूसरा गुरुग्राम से लौटा सल्ट तहसील निवासी युवक और तीसरी देहरादून निवासी महिला है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 72 हो गई है, जबकि 46 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को 410 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 407 सैंपल निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बनभूलपुरा लाइन नंबर 10 बनभूलपुरा निवासी अपने साथियों के साथ फरवरी में अमरावती (महाराष्ट्र) में जमात में गया था। आठ मई को एक लाख रुपये में बस करके 14 लोग अमरावती से हल्द्वानी पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की स्क्रीनिंग कर होटल हनीफ में क्वारंटीन कर दिया था। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें लाइन नंबर 10 बनभूलपुरा निवासी पॉजिटिव आया है। सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है और छह की रिपोर्ट का इंतजार है। मंगलवार को गुरुग्राम से लौटी 23 वर्षीय युवती के पॉजिटिव आई थी। 24 घंटे की भीतर ही नैनीताल जिले में दूसरा केस पॉजिटिव मिल गया। अब नैनीताल जिले को ग्रीन जोन में जाने के लिए काफी लंबा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

उधर, देहरादून के छह नंबर पुलिया स्थित आदर्श कॉलोनी की रहने वाली महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 52 वर्षीय संक्रमित महिला अक्तूबर 2019 में पथरी का इलाज कराने के लिए अपनी बेटी के पास दिल्ली गई थी। 20 मार्च को दिल्ली के एक अस्पताल में पथरी का इलाज होने के बाद महिला को डिस्चार्ज किया गया था। लेकिन लॉकडाउन के चलते वह वापस नहीं लौट पाई और बेटी के यहां ही रही। गत दिवस दिल्ली से देहरादून लौटते समय आशारोड़ी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध लक्षण महसूस होने पर महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा। दून मेडिकल कॉलेज लैब से आई रिपोर्ट के अनुसार महिला में संक्रमण पाया गया है। महिला को ऋषिकेश एम्स में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि सोमवार को गुरुग्राम से रोडवेज की बस में आए सल्ट तहसील के ग्राम गेठिया निवासी 27 वर्षीय युवक की मोहान चेक पोस्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। युवक में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसे गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में आइसोलेट किया गया। युवक के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस युवक को इलाज के लिए अल्मोड़ा के बेस अस्पताल लाया गया है। इसके साथ के चार लोगों को पूर्व में क्वारंटीन किया गया है। अल्मोड़ा जिले में कोरोना पॉजिटिव का यह दूसरा केस है।

35 दिन से भर्ती मरीज की दो रिपोर्ट आई निगेटिव
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में 36 दिनों से भर्ती बनभूलपुरा के कोराना पॉजिटिव मरीज की बुधवार को दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई। मरीज को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है और 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में भेजा जा सकता है। बनभूलपुरा का एक मरीज 36 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। मरीज की सात रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं और चार रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मरीज का सैंपल फिर जांच को भेजा गया। आज रिपोर्ट निगेटिव (लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव) आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर सूरत से ट्रेन से काठगोदाम पहुंचे एक व्यक्ति को बुखार था और गले में दर्द की शिकायत थी। उसे मंगवार तड़के एसटीएच में भर्ती कराया गया था और सैंपल जांच को भेजा गया था। आज उसकी भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई जबकि ऊधमसिंह नगर से आए दो कोराना पॉजिटिव मरीजों की 15 दिन बाद सैंपल जांच को भेजे गए थे और दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 36 दिन से अस्पताल में भर्ती मरीज की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आ गई हैं। उच्चाधिकारियों से बात कर उसे 14 दिनों के लिए क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed