फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The scroll and khaki stood on the street to see the horoscope of those Teli

फड़ एवं ठेली वालों के कुंडली देखने सड़क पर उतरी खाकी

Mon, 22 Jun 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Mon, 22 Jun 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
The scroll and khaki stood on the street to see the horoscope of those Teli
डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल के अपराध समीक्षा बैठक में अफसरों के पेंच कसते ही पुलिस को फड़ एवं ठेली वालों के सत्यापन की याद आई। रविवार को थाना एवं चौकी प्रभारियों ने बाजारों में फड़ एवं ठेली वालों के सत्यापन का अभियान चलाया।
विज्ञापन


 पुलिस को देख बाजारों में बेतरतीब फड़ एवं ठेली लगाने वाले गायब हो गए। दो घंटे के अभियान में पुलिस ने 270 फड़ एवं ठेली वालों का सत्यापन किया। इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े कई वाहनों को भी सीज किया। किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर चार मकान मालिकों का दस-दस हजार का चालान भी किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक आरएस मेहता के नेतृत्व में टीम दोपहर में राजपुरा पहुंची। राजपुरा में फड़ एवं ठेली वालों का सत्यापन किया। पुलिस को देख अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का चालान किया। दर्जनों फड़ एवं ठेली वालों की आईडी चेक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुरा के बाद टीम ने रामलीला मैदान, मंगल पड़ाव, बाजार क्षेत्र, तिकोनिया, भोटिया पड़ाव, पटेल चौक और रोडवेज स्टेशन में निरीक्षण किया। रोडवेज स्टेशन और बाजारों में बेतरतीब फड़ एवं ठेली वाले पुलिस को देखते ही गायब हो गए।

इंस्पेक्टर मेहता ने बताया कि अभियान में 34 अतिक्रमणकारियों का चालान हुआ। अधिकतर फड़ एवं ठेली वालों के पूर्व में सत्यापन और निगम के लाइसेंस मिले। टीम ने 270 लोगों के सत्यापन किया। दुकानदारों से कहा कि दुकानों में काम करने वालों का सत्यापन जरूरी है। 


सत्यापन कराना दुकानदार की जिम्मेदारी है। दुकान में काम करने वालों का सत्यापन नहीं होने पर दुकानदार का चालान काटा जाएगा। दुकानों के आगे वाहन खड़े करने वालों को भी चेतावनी दी गई। पुलिस ने मुनादी कर कहा कि दुकानदार अपने वाहनों को रामलीला मैदान में पार्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed