फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The salute to the martyr jawan

सैन्य सम्मान के साथ हीरा बल्लभ भट्ट की अंत्येष्टि की 

Mon, 13 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 13 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
The salute to the martyr jawan
शहीद जवान को दी सलामी - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के हमले में शहीद हुए ग्राम सभा चोपड़ा के तोक रोपड़ा निवासी सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर हीरा बल्लभ भट्ट का रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्ठि की गई। घाट में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें नम आंखाें से अंतिम विदाई दी। सीआरपीएफ के जवानों हवा में फायर कर उन्हें सलामी दी।

विज्ञापन

 

शहीद सब इंस्पेक्टर भट्ट की चिता को उनके पुत्र शुभम को मुखाग्नि दी। इस मौके पर जिलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, सीआरपीएफ के सेनानायक पीके सिंधावा, सहायक सेनानायक पीके सिंधावा, सहायक सेनानायक लोके श बाबू, राणा प्रताप, शहीद एसआई के बडे भाई घनानंद भट्ट, गणेश चंद्र भट्ट, चाचा जोगेंद्र पाल भट्ट, चचेरे भाई सुरेश चंद्र के अलावा बड़ी संख्या में सीआरपीएफ, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन


ज्योलीकोट (नैनीताल)। छत्तीसगढ़ के सुकमा क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में शहीद सहायक सब इंस्पेक्टर हीरा बल्लभ भट्ट को रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों के बीच अंतिम विदाई दी गई। उनके पैत्रक आवास में भीड़ के बीच ‘हरीश तेरा ये बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा हरीश तेरा नाम रहेगा’, ‘भारत माता की जय’ आदि नारों की बीच शहीद की अंतिम यात्रा निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिवस सुकमा क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में 12 जवान शहीद हो गए थे, जिनमें स्थानीय निवासी हीरा बल्लभ भट्ट भी शामिल थे। शनिवार को सहायक सब इंस्पेक्टर हीरा बल्लभ की शहादत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

पत्नी और बूढ़ी मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। भाई  बहन, रिश्तेदार, सगे संबंधी, मित्र और क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ का जमावड़ा घर पर लगा रहा। रविवार को दोपहर दो बजे जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर रोपड़ा स्थित भट्ट निवास पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। हर आंख नम थी।

पत्नी समता भट्ट, बेटी डिंपल (12), मां नंदी देवी (80), बहनें मीरा, जानकी और दुर्गा तथा बड़े  भाई दिनेश और घनानंद शव से लिपटकर रोने लगे। पत्नी समता तो कई बार बेहोश हो सुध बुध खो बैठी। सीआरपीएफ के डीआईजी प्रवीन कुमार, सेनानायक पीके सिंधावा, सहायक सेनानायक लोकेश बाबू और राणा  प्रताप आदि जवानों ने शहीद की परिजनों के समक्ष शोक संवेदना व्यक्त की।

बाद में शहीद के शव को चित्रशिला घाट रानीबाग ले जाया गया। तहसीलदार प्रियंका, एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ विजय थापा, थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, ज्योलीकोट चौकी  इंचार्ज मन्न्वर सिंह और तहसीलदार प्रियंका आदि ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान ग्राम प्रधान जीवन चंद्र, रामदत्त  चनियाल, शेखर भट्ट, पूर्व प्रधान दान सिंह जीना, हरीश भट्ट, भगवती सुयाल, महेंद्र नेगी, सेवानिवृत्त डीआईजी नवीन भट्ट, संत एंथोनी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य, शिक्षिकाओं और क्षेत्र के लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद को अंतिम विदाई दी। 

ज्योलीकोट (नैनीताल)। नक्सली हमले में शहीद हीरा बल्लभ भट्ट (43) गांव और मित्रों के बीच हरीश नाम से ही जाने जाते थे। राइंका ज्योलीकोट से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद करीब 25 साल पहले वह सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे।

वक्त ने सबसे बड़ा घाव तो हरीश की 12 वर्षीय बेटी डिंपल को दिया है, जिसका आज ही (12) मार्च को जन्मदिन था, लेकिन जन्मदिन के मौके पर इस मासूम को वक्त ने वो घाव दिया जिसे वह कभी भी नहीं भूल पाएगी। 

हरीश ने दो साल पहले ही गांव में अपना नया मकान बनाया था। गृह प्रवेश के दौरान ही उन्होंने अपने पुत्र शुभम का यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार कराया था। हरीश की बुजुर्ग मां नंदी देवी (80) ने नम आंखों से बताया कि कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बाद भी उनके बड़े दोनों पुत्रों की तरह हरीश ने भी अपने भविष्य का मार्ग खुद ही तैयार किया।

बकौल नंदी देवी उन्होंने कई बार हरीश से वीआरएस लेकर घर आने को कहा, लेकिन हरीश हमेशा ही यही कहता था कि ‘मां चिंता क्यों करती है, डरा मत कर कुछ नहीं होता’। परिजनों ने बताया कि बीती 20 जनवरी को हरीश घर आए थे।


ज्योलीकोट (नैनीताल)। शहीद  हीराबल्लभ भट्ट की पत्नी  समता भट्ट के साथ की शिक्षिका जानकी जोशी बताती है कि शनिवार को प्रात:  साढ़े दस बजे जब टीवी में नक्सली  हमले की खबर आयी तो उनको कुछ  अनहोनी का एहसास सा हुआ और उन्होंने अपने पति मोहन जोशी  से इस संबंध में चर्चा करते  पूछा जीजाजी (हीरा बल्लभ भट्ट)  आजकल इसी इलाके में हैं ना? और शाम  होते होते यह बुरी खबर आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed