फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The root wall organically administration dropped

बवाल की जड़ दीवार को प्रशासन ने गिराया

Thu, 20 Aug 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/लालकुआं (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/लालकुआं (नैनीताल)। Updated Thu, 20 Aug 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन

 रास्ते को कब्जा कर बनाई गई दीवार बजरी क्षेत्र में शांति भंग और टकराव का कारण बन गई थी। बुधवार को एसडीएम के निर्देश में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर इस दीवार को ढहा दिया गया।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले बजरी कंपनी श्रमिक बस्ती को जाने वाली सड़क पर एक परिवार ने मंदिर और दीवार बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। इससे मार्ग संकरा हो गया था। इसको लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन


इसकी शिकायत बजरी कंपनी के दर्जनों लोगों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से की थी। लोगों का कहना था कि अतिक्रमण से बजरी कंपनी व श्रमिक बस्ती की ओर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की शिकायत पर कोतवाल वीसी पंत ने एसडीएम पंकज उपाध्याय को मामले की रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट भेजे जाने के एक सप्ताह बाद बुधवार को बजरी कंपनी के लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।


 मामले तूल पकड़ने पर एसडीएम पंकज उपाध्याय देर शाम जेसीबी और पुलिस बल समेत नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल के साथ मौके पर पहुंचे।

जहां एसडीएम के आदेश पर पक्की दीवार को तोड़कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया। एसडीएम पंकज उपाध्याय का कहना था कि इससे इलाके में टकराव की स्थिति बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि यदि कोई ओर अतिक्रमण करने का प्रयास करता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed