{"_id":"6994d3951aec34683b089e73","slug":"the-role-of-students-in-nation-building-is-very-important-prof-pandey-nainital-news-c-418-1-ntl1004-3954-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका बहुत अहम : प्रो. पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका बहुत अहम : प्रो. पांडेय
विज्ञापन
रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विकसित भारत सशक्त युवा विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की राष्ट्र निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी को आत्मनिर्भर, कौशल क्षमता युक्त एवं दक्ष आदि विषयों पर चर्चा की। इस दौरान प्रो. अनीता जोशी, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. कुसुम गुप्ता, डॉ. नीमा राणा, डॉ. देवआशीष व डॉ. कृष्णा, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. डीएनजोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन