{"_id":"59b454834f1c1bf77f8b5757","slug":"the-rocks-near-kamluwangan-will-also-be-sorted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलुवागांजा में पास हुए चट्टों की भी होगी छंटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलुवागांजा में पास हुए चट्टों की भी होगी छंटाई
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
चावल के चट्टे
- फोटो : demo pic
कमलुवागांजा में जांच में पास हुए चट्टों की भी छंटाई की जाएगी। इसके बाद ही अल्मोड़ा, चमोली और रामनगर को चावल भेजा जाएगा। तब तक इस चावल के उठान पर रोक लगा दी गई है। छंटाई का काम शनिवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन
जिन चट्टों को पास किया उनसे ही डैमेज चावल निकला शीर्षक से अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद संभागीय खाद्य नियंत्रक वीएस धानिक ने पास हुए चट्टों की छंटाई करने के निर्देश दिए। आदेश मिलने के बाद सीनियर विपणन अधिकारी चंद्रशेखर जोशी ने गोदाम नंबर पांच में पास हुए पांच चट्टों की छंटाई का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
छंटाई न होने तक इन चट्टों से अल्मोड़ा, चमोली जिले और रामनगर गोदाम के चावल उठान पर रोक लगा दी है। सूत्रों की मानें तो खबर प्रकाशित होने के बाद अल्मोड़ा की पूर्ति निरीक्षक ने पास हुए चट्टों में डैमेज चावल निकलने पर उठान से साफ मना कर दिया था।
विज्ञापन
1200 कट्टे साफ चावल पहुंचा
कमलुवागांजा में शनिवार को छुट्टी के बाद ऊधमसिंह नगर की चावल मिलों से 900 कट्टे चावल आया। जांच में चावल सही पाया गया। इसे गोदाम में उतार दिया गया। उधर, इतना ही खराब चावल मिलों को वापस दे दिया गया। मंडी स्टेट पूल गोदाम में 300 कट्टा चावल आया। यह चावल भी जांच में सही पाया गया।
संभागीय खाद्य नियंत्रक के निर्देश के बाद पास हुए चट्टों की छंटाई शनिवार से शुरू कर दी गई है। छंटाई के बाद ही चावल अल्मोड़ा, चमोली और रामनगर को भेजा जाएगा। डैमेज चावल मिलों को वापस किया जाएगा। - चंद्रशेखर जोशी सीनियर विपणन अधिकारी कमलुवागांजा