फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The roadways bus coming from Nainital to Haldwani got damaged in the middle of the road.

Nainital News: नैनीताल से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस बीच सड़क खराब हुई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
The roadways bus coming from Nainital to Haldwani got damaged in the middle of the road.
सड़क पर खड़ी रोडवेज बस।
हल्द्वानी। नैनीताल से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस फैन बेल्ट टूटने से बीच सड़क खराब हो गई। इस कारण नैनीताल रोड पर लंबा जाम लग गया। सीपीयू कर्मियों ने किसी तरह यातायात व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन


रविवार को नैनीताल रोड पर भीमताल मोड़ के पास फैन बेल्ट टूटने के कारण रोडवेज बस बीच सड़क में खराब हो गई। छुट्टी के दिन यातायात का दबाव अधिक होने के कारण मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने ही सीपीयू की टीम क्रेन लेकर मौके पर पहुंची। बस के ड्राइवर और कंडक्टर के नहीं होने पर सीपीयू कर्मियों ने वाहन में सवार यात्रियों को अन्य संसाधनों से गंतव्य तक भिजवाया। इसके बाद सीपीयू कर्मी रोहित सिंह ने खुद स्टेयरिंग संभाला और क्रेन ऑपरेटर महेश भट्ट की मदद से रोडवेज की बस को एचएमटी सड़क पर खड़ा कराकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद रोडवेज चालक और परिचालक भी मौके पर पहुंचे। रोडवेज चालक करण कंबोज ने बताया कि रोडवेज बस में खराबी होने का कारण फैन बेल्ट टूटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed