{"_id":"60fb2de48ebc3e587a44f76d","slug":"the-road-will-reach-home-in-titoli-nainital-news-hld4321824117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तितोली में घर तक पहुंचेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तितोली में घर तक पहुंचेगी सड़क
विज्ञापन
बेतालघाट में मोटर मार्ग के लिए धनराशि मिलने पर खुशी जताते भवाली के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के हली ग्रामसभा के तोक तितोली में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में भी सुविधा हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि विधायक संजीव आर्य के प्रयासों के बाद शासन ने तितोली तोक को मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए एक करोड़ चार लाख रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
बता दें कि आजादी के 74 साल बाद भी हली ग्रामसभा का तोक तितोली सड़क मार्ग से नहीं जुड़ा था। इस कारण ग्रामीणों को रोड हेड तक पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। चार अक्तूबर 2016 को सोशल मीडिया पर मेरा उत्तराखंड ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया था, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस राज में तितोली गांव में है मनहूसी छाई-सालों से नैनीताल के इस गांव में नहीं बजी शहनाई। विधायक संजीव आर्य ने इस ट्वीट का स्क्रीन शाट आज फिर से सोशल मीडिया में यह कहते हुए वायरल किया है कि ‘अब तितोली गांव में भी आएगी बारात-अब फिर से गांवों में बजेगी शहनाई’। विधायक आर्य ने कहा कि तितोली तोक को रोड हेड से जोड़ने के लिए शेष बची तीन किलोमीटर सड़क जल्द बन जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जब उनके पिता यशपाल आर्य क्षेत्र के विधायक थे तो उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि वह तितोली तोक तक सड़क पहुंचाकर ग्रामीणों की मुश्किलें दूर करेंगे। वर्ष 2019 में पिता के प्रयासों के बाद तीन किलोमीटर सड़क का कटान हुआ, लेकिन तीन किलोमीटर सड़क फिर भी कटने से रह गई थी। अब शेष तीन किलोमीटर सड़क के लिए भी धनराशि स्वीकृत हो गई है। इधर, सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, प्रधान ललित मोहन आर्या, महेंद्र बिष्ट, बालम बिष्ट, गजेन्द्र बिष्ट, दलीप बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, मनीष बिष्ट ने मिष्ठान वितरण कर विधायक का आभार जताया।
हिमालय दर्शन करने हैं तो तितोली जाएं
नैनीताल। अल्मोड़ा रोड में कैंची के हेयरपिन बैंड से हरतपा होते हुए रामगढ़ को जोड़ने वाली सड़क से तितोली तोक की दूरी लगभग छह किलोमीटर है। तितोली का नैसर्गिक सौंदर्य देखते ही बनता है। तोक के समाजसेवी नीरज बिष्ट बताते हैं कि यहां से हिमालय की विस्तृत श्रंखला का दीदार होता है। यही नहीं यहां सेब समेत कई फलों के बगीचे भी हैं जो ग्रामीणों की आजीविका का साधन हैं।