फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The road from Tanda Mallu to Peerumdara is not passable.

Nainital News: टांडा मल्लू से पीरूमदारा तक सड़क चलने लायक नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
The road from Tanda Mallu to Peerumdara is not passable.
रामनगर (नैनीताल)। टांडा मल्लू से पीरूमदारा तक संपर्क मार्ग बदहाल है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे है लेकिन अब तक सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन




टांडा मल्लू से पीरूमदारा तक सड़क पिछले दस वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता कई वर्षों से खराब है और इसमें गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण बाइक सवार आए दिन गिरकर घायल हो जाते हैं। बरसात के समय स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। छात्र भी रास्ता खराब होने से समय से स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं। एक वर्ष पूर्व रास्ते का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री सड़क योजना से शुरू हुआ था पर अब तक मात्र कुछ स्थानों पर ही मिट्टी डाली गई है। मिट्टी डालने से धूल की दिक्कत बढ़ गई है। जगतार सिंह ने बताया कि इस चार किलोमीटर की सड़क के लिए विधायक सहित अधिकारियों से पत्राचार किया गया लेकिन निर्माण नहीं हो पाया।
विज्ञापन


इस मार्ग से जुड़े हैं कई गांव
टांडा मल्लू से पीरूमदारा सड़क से कलनपुर, चोपड़ा, जीतपुर टांडा, टांडा ग्राम से जुड़े हैं। चिल्किया तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। यहीं हाल गुरुद्वारा और कुटिया रोड का है। ग्रामीण गुरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, मीना पांथरी, शिवगिरी, हरी जोशी व नन्हे खां का कहना है कि दस वर्षों से पत्राचार किया जा रहा है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जल्द ही सड़क निर्माण के लिए बजट आवंटित हो जाएगा। शायद लोकसभा चुनाव बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed