फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The road behind STH will be made two-lane with an expenditure of 23 crores in haldwani

Haldwani News: 23 करोड़ से एसटीएच के पीछे वाली सड़क होगी टू-लेन, आवाजाही में होगी आसानी

Tue, 29 Apr 2025 04:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Apr 2025 04:30 PM IST
सार

सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे वाली नहर जल्द कवर होगी। नहर कवरिंग के बाद यह सड़क टू-लेन में तब्दील हो जाएगी। इससे रामपुर रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा और इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को आवाजाही में आसानी होगी।

विज्ञापन
The road behind STH will be made two-lane with an expenditure of 23 crores in haldwani
एसटीएच के पीछे वाली सड़क होगी टू-लेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे वाली नहर जल्द कवर होगी। नहर कवरिंग के बाद यह सड़क टू-लेन में तब्दील हो जाएगी। इससे रामपुर रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा और इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को आवाजाही में आसानी होगी। 23 करोड़ की योजना में 10 करोड़ की राशि लोक निर्माण विभाग को मिल गई है।

विज्ञापन


काठगोदाम से लेकर मुखानी क्रियाशाला तक नहर कवरिंग के बाद सड़क चौड़ी होने के साथ ही यातायात भी सुगम हुआ है लेकिन आईटीआई क्रियाशाला मार्ग से लेकर देवलचौड़ रामपुर रोड तक नहर खुली हुई है। सुशीला तिवारी के पीछे से निकलने वाली इस सड़क के टू-लेन बनने की उम्मीद जग गई है। लोनिवि की ओर से निर्माण कार्य की डीपीआर के सापेक्ष शासन से धन उपलब्ध हो गया है। नहर कवरिंग का कार्य सिंचाई विभाग करेगा जबकि सड़क निर्माण का जिम्मा लोनिवि के पास रहेगा। 
विज्ञापन


नहर कवरिंग कार्य के लिए धनराशि मिल गई है। जल्द ही यह राशि सिंचाई विभाग को ट्रांसफर की जाएगी। नगर कवरिंग का कार्य पूरा होने के बाद लोनिवि 2.7 किमी सड़क पर डामरीकरण करेगा। - प्रत्यूष कुमार, ईई लोनिवि हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed