फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The relatives took the dead body after the post-mortem

पोस्टमार्टम के बाद शव ले गए परिजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The relatives took the dead body after the post-mortem
रामनगर (नैनीताल)। ढेला नदी में कार बहने से मारे गए लोगों का प्रशासन ने शुक्रवार की देर शाम पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि दिल्ली और नोएडा के मृतकों के परिजन भी शव लेकर रात में चले गए। रामनगर की रहने वाली मृतका के परिजनों ने भी उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे पर्यटकों की कार ढेला नदी के रपटे में बह गई थी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सकुशल बच गई। मृतकों में कविता निवासी गुरुअंगद देव कालोनी राजपुरा पटियाला, जाह्नवी उर्फ सपना, निवासी ग्राम इंद्रपुरा पटियाला पंजाब, पवन जैकब, निवासी भीमनगर सफावादी गेट झुगिया पटियाला पंजाब, अमनदीप सिंह, निवासी चालान पट्टी भवानीगढ़ संगरूर पंजाब, इकबाल निवासी प्रेम नगर पटियाला पंजाब, संगीता तमांग उर्फ माही निवासी कल्लू मोहल्ला गढ़ी ईस्ट आफ कैलाश नई दिल्ली, पिंकी कुमारी उर्फ शकीना निवासी फ्लैट नं. 5028 ओमैक्स फॉरेस्ट स्पा सेक्टर 935 नोएडा, हिना निवासी अमनमाला एनजीडी रिसर्च फाउंडेशन सुभाष विहार भजनपुरा दिल्ली और आशिया निवासी कॉर्बेट कालोनी रामनगर हाल काशीपुर ऊधमसिंह नगर की मौत हो गई थी। नाजिया निवासी कॉर्बेट कालोनी रामनगर हाल फरीनगर ठाकुरद्वारा घायल हो गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed