फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The real police exam will be held on 18 and 24 December

छात्रसंघ चुनाव: 18 और 24 दिसंबर को होगी पुलिस की असल परीक्षा, यातायात व्यवस्था की योजना तैयार करने में जुटी

Fri, 16 Dec 2022 02:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2022 02:57 PM IST
सार

डीआईजी ने आगामी बड़े कार्यक्रमों के मौके पर संवेदनशीलता को देखते हुए यातायात व कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस अधिकारी जिला प्रशासन व विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न कराएं।

विज्ञापन
The real police exam will be held on 18 and 24 December
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं पुलिस की मुस्तैदी की परीक्षा आगामी दो बड़े मौकों पर खासतौर पर आंकी जाएगी। 18 दिसंबर को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा होगी तो 24 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव। शहरों में भीड़ और यातायात व्यवस्था की योजना तैयार करने में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट और अन्य जिलों के साथ एसएसपी व अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान डीआईजी ने आगामी बड़े कार्यक्रमों के मौके पर संवेदनशीलता को देखते हुए यातायात व कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस अधिकारी जिला प्रशासन व विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न कराएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee News: सट्टेबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से किए 23 गिरफ्तार, 12 लाख की ज्यादा की नकदी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस व नव वर्ष पर पर्यटकों को जाम का सामना न करना पड़े इसके लिए मिशन अतिथि के तहत पुलिस अपनी तैयारियों को दुरुस्त करें। इसके साथ ही व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही शहर में पिकैट, गश्त एवं पैदल गश्त को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed