{"_id":"639c2082a798f627b33ccc78","slug":"bookies-arrested-from-roorkee-hotel-23-arrested-12-lakh-cash-recovered-haridwar-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सट्टेबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से किए 23 गिरफ्तार, 12 लाख की ज्यादा की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सट्टेबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से किए 23 गिरफ्तार, 12 लाख की ज्यादा की नकदी बरामद
Fri, 16 Dec 2022 01:20 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 16 Dec 2022 01:20 PM IST
सार
पुलिस ने मंगलौर रोड एक होटल पर छापा मारा। पुलिस को अलग-अलग कमरों में 23 लोग सट्टा खेलते मिले। जिनके पास से 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई। पुलिस सभी लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
सट्टेबाज गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सट्टेबाजों पर रुड़की पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक होटल में छापामारी कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की है। एसएससी के निर्देश पर रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात तक कई होटलों में छापामारी की। पुलिस की कार्यवाही से होटल मालिकों में खलबली मची रही। इस दौरान पुलिस ने मंगलौर रोड एक होटल पर छापामारी की। पुलिस को अलग-अलग कमरों में 23 लोग सट्टा खेलते मिले। जिनके पास से पुलिस ने 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की। पुलिस सभी लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात तक कई होटलों में छापामारी की। पुलिस की कार्यवाही से होटल मालिकों में खलबली मची रही। इस दौरान पुलिस ने मंगलौर रोड एक होटल पर छापामारी की। पुलिस को अलग-अलग कमरों में 23 लोग सट्टा खेलते मिले। जिनके पास से पुलिस ने 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की। पुलिस सभी लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: उत्तराखंड तकनीकी विवि के रजिस्ट्रार कार्यालय में लगी आग, अहम दस्तावेजों के जलने से बढ़ी मुश्किल
विज्ञापन
होटल मालिक पर भी कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सट्टा खेलने और खिलाने वालों दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।