फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The rain again increased the cold, people were lurking in the houses

बारिश ने फिर बढ़ाई ठंड, घरों में दुबके रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The rain again increased the cold, people were lurking in the houses
हल्द्वानी। सुबह कुछ देर तक रिमझिम बारिश और कोहरे के कारण ठंड में भारी इजाफा रहा। नगर और आसपास कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

हल्द्वानी में दिन भर बादल और धुंध रहने से धूप के दर्शन नहीं हो सके। शाम को तेज हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी। इस साल जनपद में 6 जनवरी को साल की पहली बारिश हुई थी। उसके बाद नौ से 12 जनवरी तक रुक रुक कर बारिश रही। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान चार डिग्री नीचे 16.1 और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में तापमान 9 डिग्री घटकर 3.7 और न्यूनतम 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
जनपद में दो साल बाद इस साल जनवरी में अब तक जमकर बारिश हो चुकी है। जनवरी 2020 में सर्वाधिक 96.3 एमएम बारिश हुई जो कि सामान्य से 438 प्रतिशत ज्यादा है। इस बार भी 70.4 एमएम बारिश हो चुकी है। जो सामान्य से 294 प्रतिशत ज्यादा है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि सामान्य बारिश 17.9 एमएम रहती है लेकिन इस बार पहले महीने में ही काफी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

एक जनवरी से 20 जनवरी तक नैनीताल जनपद में बारिश
वर्ष बारिश (एमएम में)
2018- शून्य
2019- शून्य
2020- 96.3 एमएम (438 प्रतिशत)
2021- 34.5 एमएम (93 प्रतिशत )
2022- 70.4 एमएम (294 प्रतिशत)
रबी की फसल के मुफीद
हल्द्वानी। मुख्य कृषि अधिकारी विकेश यादव ने बताया कि इस बार जनवरी में काफी अच्छी बारिश हो गई है। यह बारिश रबी की फसल जैसे गेंहू, राई, सरसों आदि के लिए लाभकारी है। किसानों को सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वानुमान
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 और 23 जनवरी को पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान गर्जना के साथ आकाशीय बिजली भी चमकेगी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।
घंटों ठप रही बिजली
हल्द्वानी। बिजली लाइन में टहनी गिरने व तकनीकी खराब के चलते घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही, इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टीपी नगर सब स्टेशन के देवलचौड़ फीडर और बेलबाबा फीडर से रामपुर समेत अन्य क्षेत्रों में करीब आठ हजार कनेक्शन हैं। इन दोनों फीडर सुबह करीब आठ बजे ठप हो गए। इसके चलते आपूर्ति प्रभावित हो गई।
टीपी नगर सब स्टेशन के एसडीओ वीबी जोशी ने बताया बिजली लाइनों में टहनी गिरने से आपूर्ति ठप हुई थी। अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) डीडी पांगती ने बताया कि आठ बजे के बाद 11 बजे आपूर्ति सामान्य की गई, लेकिन फिर खराबी आने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। करीब एक बजे आपूर्ति को सामान्य कर दिया गया। वहीं, बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों के बिजली उपकरण नहीं चल सके।

रोडवेज की बसों पर भी असर
हल्द्वानी। बरसात, सर्दी के चलते कम लोगों यात्रा के लिए निकले। परिवहन निगत हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि डिपो की बात करें तो प्रतिदिन करीब 45 बस सेवाओं को संचालित किया जाता है। यह बसें बरेली, देहरादून, दिल्ली आदि रूटों पर चलती हैं। लेकिन, गुरुवार को तुलनात्मक तौर पर यात्रियों की संख्या कम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed