{"_id":"4b2dbee319cbef5aa8ea7289d0fe1cd8","slug":"the-procession-turned-out-in-support-of-the-doctors-in-haldwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में डाक्टरों के समर्थन में निकला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में डाक्टरों के समर्थन में निकला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को आईएमए और डॉक्टरों ने सोमवार को जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। एसडीएम कोर्ट पहुंचकर डॉक्टरों ने एसडीएम को मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की प्रति दी और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
सेंट्रल हास्पिटल के डायरेक्टर रमेश शर्मा और कार्डिक सर्जन डा. प्रमोद जोशी पर हमले के विरोध में शनिवार से डाक्टर हड़ताल पर हैं। सोमवार को आईएमए के हल्द्वानी उपाध्यक्ष डा. डीसी पंत के नेतृत्व में डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के बाहर एकत्र हुए और एसडीएम कोर्ट तक रैली निकाली। रैली के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी और डॉक्टरों पर हमले के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
एसडीएम कोर्ट में नारेबाजी के दौरान डाक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम पंकज उपाध्याय को मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की प्रति दी और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। सेंट्रल हास्पिटल के डायरेक्टर डा. संजय जुयाल ने बताया कि जुलूस में हिंदू महासभा, इनर व्हील, रोटरी क्लब, मेडिकल प्रतिनिधि, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, भारत विकास परिषद, नीमा और आईडीए भी शामिल हुआ।
विज्ञापन
जुलूस में डा. पुनीत गोयल, डा. एलके जोशी, डा. पंकज गुप्ता, डा. भूपेंद्र बिष्ट, डा. गौरव सिंघल, डा. अमला शाह, डा. प्रशांत निगम, डा. शीबा मलिक, डा. विनय खुल्लर, डा. अजय पांडे, डा. महेश शर्मा, डा. प्रकाश पंत, डा. जेएस खुराना, डा. राहुल सिंह, डा. हरभजन सिंह, डा. सोमा पंत, डा. प्रतिभा जुयाल, डा. आईपी अरोड़ा, डा. केसी लोहनी के अलावा सेंट्रल हास्पिटल का स्टाफ शामिल था।
सेंट्रल हास्पिटल में हुई मारपीट का कुछ संगठनों ने विरोध किया है तो कुछ ने जनप्रतिनिधियों पर लगाए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। कांट्रेक्ट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर जनप्रतिनिधियों पर लगे मुकदमे वापस लेने की मांग की है। नेगी का कहना है कि कई बार विवाद जनप्रतिनिधियों ने निपटाया है।
प्रबंधन ने व्यवस्था सुधारने का आश्वास दिया मगर प्रबंधन की निरंकुशता बढ़ती जा रही है। ज्ञापन देने वालों में पंकज शर्मा, दिलशाद हुसैन, बब्बू जोशी, शुएब सिद्दीकी, संजय उपाध्याय आदि थे। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सैय्यद इशरत अली ने आईएमए को समर्थन दिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हल्द्वानी चार्टेड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के कोआर्डिनेटर नीरज शारदा ने कहा कि एसोसिएशन आईएमए के साथ है। मानपुर पश्चिम निवासी बीडी गुरुरानी ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि डायलिसिस के मरीज परेशान हो रहे हैं। मरीजों की जान बचाई जा सके इसलिए प्रशासन हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाले। विश्व हिंदू परिषद ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
ज्ञापन में रोगियों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने और कुशल डाक्टरों को सुरक्षा देने, मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में धीरेंद्र शर्मा प्रदेश महामंत्री, रंदीप सिंह पोखरिया प्रदेश संयोजक बजरंग दल, वैभव कांडपाल, कार्तिक नेगी, कृष्णा जोशी, रंजन सिंह बर्गली, कार्तिक हर्बोला, संदीप कुकसाल आदि थे।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री अमरजीत सिंह चड्ढा एवं नगराध्यक्ष गोविंद सिंह बगड्वाल ने सेंट्रल हास्पिटल प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। व्यापारी नेताओं ने जनहित में मामले का पटाक्षेप करने को दोनों पक्षों से प्रयास करने की अपील की है।