{"_id":"66cc4e005494a1d8d2033786","slug":"the-problem-of-stray-animals-should-be-solved-haldwani-news-c-337-1-ha11002-113679-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लावारिस पशुओं से हो रही समस्या का समाधान हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लावारिस पशुओं से हो रही समस्या का समाधान हो
विज्ञापन
हल्द्वानी। सड़कों पर लावारिस घूमते पशु आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। गौलापार में लावारिस पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाएं और फसलों को बर्बाद करने से लोग परेशान हैं। रविवार को इस संबंध में ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधान और प्रतिनिधियों ने बैठक कर समस्या पर मंथन कर आंदोलन की रणनीति बनाई।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट ने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्हाेंने लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला में रखने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष रुक्मणी बिष्ट, ग्राम प्रधान भावना, कमलेश, राजेंद्र कुमार, नंदन सिंह, किशोर बिष्ट, ममता, किरन आदि मौजूद रहीं।, लक्ष्मण सिंह गौनिया, राजेंद्र बोरा, एलडी पांडेय आदि रहे। संवाद