{"_id":"80315422afb2a2493f4ce13deff08f1c","slug":"the-press-conference-in-ramnagar-govind-kunjwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की पत्रकार वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की पत्रकार वार्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Thu, 17 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसेवा आयोग की परीक्षा कराना सरकार के लिए एक चुनौती है। राज्य की सी सैट (सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट) परीक्षा को भी छात्रों के हित में अन्य राज्यों की तरह आसान बना कर गणित, अंग्रेजी के प्रश्नों के बजाय सामान्य ज्ञान के प्रश्नों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। यह बात विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के लोकसेवा आयोग के सी सैट पैटर्न में 33 प्रतिशत क्वालीफाइंग अंक कर दिए गए हैं जबकि उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के सी सैट पैटर्न में छात्रों को ऐसी कोई राहत नहीं मिली है। राज्य बनने के बाद जहां अब तक प्रदेश में 136 विधायक बन चुके हैं वहीं एसडीएम महज 47 ही बन पाए हैं, जिससे साबित होता है कि राज्य के मेधावियों की प्रतिभा का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
श्री कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड संघ लोकसेवा आयोग को भी अन्य राज्यों की तरह प्रतिवर्ष परीक्षा कराने का प्रयास करना चाहिए ताकि यहां के मेधावियों की मेधा का लाभ राज्य को मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के सी सैट पैटर्न में क्या-क्या बदलाव किया जा सकता है, इसको लेकर आगामी 22 दिसंबर को देहरादून में एक सेमिनार का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
इस सेमिनार में छात्रों, शिक्षाविदों व अन्य बुद्धिजीवियों के जो भी सुझाव आयेंगे उनसे मुख्यमंत्री को अवगत करा कर उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव करने का प्रयास किया जायेगा।
श्री कुंजवाल ने 2017 में आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता से भी पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा किए गए काम की समीक्षा करने के बाद ही अपना निर्णय लेने की अपील की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, कांगेस प्रदेश महासचिव आनंद रावत, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, हेम भट्ट, संजय रावत, गोपाल अधिकारी आदि मौजूद रहे।