फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The pregnant wife was going to leave her maternal house, leaving the roadways station and ran away

गर्भवती पत्नी को मायके छोड़ने जा रहा था, रोडवेज स्टेशन पर छोड़कर भाग गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
The pregnant wife was going to leave her maternal house, leaving the roadways station and ran away
हल्द्वानी। गर्भवती पत्नी को मायके छोड़ने का बहाना बनाकर एक युवक उसे रोडवेज स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। काफी देर तक वह नहीं आया तो पत्नी ने उसे फोन किया मगर उसने अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। रोती बिलखती महिला फरियाद लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले मुक्तेश्वर के हरीश बिष्ट से हुई थी। पति जॉब करने के लिए हरिद्वार गया तो उसे भी ले गया। आरोप है कि हरिद्वार में उसे सास तंग करने लगी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में उसने पति से बातचीत की तो उसने मायके छोड़ने की बात कही। शनिवार की सुबह पति के साथ वह रोडवेज आई। रोडवेज में वह उसे छोड़कर अचानक गायब हो गया।
विज्ञापन

पत्नी को ढूंढने के लिए उसने रोडवेज के आस पास चक्कर लगाया लेकिन पता नहीं चल सका। उसने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। पत्नी का कहना था कि वह गर्भवती है। एसएसआई विजय सिंह मेहता ने उसके पति को कॉल कर बुलाया लेकिन शाम तक पति नहीं आया था। महिला भी कुछ देर तक इंतजार करने के बाद अपने घर के लिए चली गई। महिला ने बताया कि वह एमए बीएड कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि पति के सामने आने पर पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed