Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The post of forensic expert is vacant for two and a half months

Nainital News: ढाई माह से फोरेंसिक एक्सपर्ट का पद खाली

Fri, 28 Nov 2025 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 28 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The post of forensic expert is vacant for two and a half months
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। किसी के मौत का सही समय का अंदाजा लगाने के अलावा डीएनए जांच आदि में फोरेंसिक एक्सपर्ट का बड़ा योगदान होता है। फोरेंसिक एक्सपर्ट का पद ढाई साल से रिक्त होने से मोर्चरी में अब केवल पोस्टमार्टम ही हो रहे है।
विज्ञापन

मोर्चरी में हर दिन औसतन दो से तीन पोस्टमार्टम किए जाते हैं। पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने और अन्य व्यवस्था का जिम्मा फोरेंसिक विभागाध्यक्ष के पास होता है। ढाई माह पहले तक फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. पूजा ही विभागाध्यक्ष भी थी। उनके जाने के बाद अब पोस्टमार्टम कागजी कोरम तक ही सीमित रह गया है।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों ने कार पर मारा था स्क्रैच
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. पूजा ने सेमेस्टर परीक्षा के दौरान इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस लेकर बैठे परीक्षार्थी को डांटा था। इसके बाद उनकी कार पर स्क्रैच मार दिया गया। सीसीटीवी में स्क्रैच मारने वाले वही परीक्षार्थी निकले। बाद में जब डॉ. पूजा ने इस्तीफे की चेतावनी दी तो उक्त परीक्षार्थियों पर कार्रवाई हुई। इस वाकये के एक माह बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले माह हुए थे इंटरव्यू
फोरेंसिक एक्सपर्ट का पद खाली हुआ तो इसे भरने के लिए एसटीएच में चिकित्सकों के इंटरव्यू हुए। अन्य पदों पर अभ्यर्थी आ गए लेकिन फोरेंसिक एक्सपर्ट के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया।


फोरेंसिक एक्सपर्ट का पद भरने के लिए इंटरव्यू कराया था लेकिन कोई आया ही नहीं। अब बेस अस्पताल को पत्र भेजा गया है। मुख्यालय स्तर से कुछ चिकित्सक मिलने वाले हैं। उसमें से यदि फोरेंसिक एक्सपर्ट मिला तो उन्हें यहां भेजा जाएगा। - डॉ. जीएस तितियाल, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed