{"_id":"6afb53894c24ad21a807f239","slug":"the-position-of-forensic-doctor-at-bd-pandey-hospital-has-been-vacant-for-a-long-time-nainital-news-c-238-1-shld1020-132425-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में फोरेंसिक डॉक्टर का पद लंबे समय से खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में फोरेंसिक डॉक्टर का पद लंबे समय से खाली
Tue, 17 Nov 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में फोरेंसिक डॉक्टर का पद लंबे समय से रिक्त होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। पोस्टमार्टम की जिम्मेदारी विशेषज्ञ चिकित्सकों के कंधों पर होने से अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हालात यह हैं कि हृदय रोग, बाल रोग और हड्डी रोग समेत अन्य विभागों के विशेषज्ञों को भी पोस्टमार्टम ड्यूटी करनी पड़ रही है। इसके चलते ओपीडी में डॉक्टरों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है और दूरदराज से उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, बीडी पांडे अस्पताल से प्रतिमाह करीब 11 चिकित्सकों की पोस्टमार्टम ड्यूटी लगाई जाती है। इसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं। एक चिकित्सक की महीने में तीन से चार बार पोस्टमार्टम ड्यूटी लगने से संबंधित विभागों में नियमित परामर्श और उपचार व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार डॉक्टर के पोस्टमार्टम में व्यस्त होने के कारण ओपीडी में पहुंचे मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। वहीं, दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले कुछ मरीजों को बिना उपचार कराए ही वापस लौटना पड़ता है।
अस्पताल में फोरेंसिक विशेषज्ञ चिकित्सक का पद कई वर्षों से रिक्त है। इसी वजह से अन्य विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सकों की पोस्टमार्टम ड्यूटी लगानी पड़ रही है। शासन से फोरेंसिक डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की गई है। पद पर नियुक्ति होने के बाद अन्य चिकित्सकों को पीएम ड्यूटी से राहत मिलेगी और अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारु हो सकेंगी। - डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल, पीएमएस