फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   the police will have the account of the vehicles reaching nainital

नैनीताल पहुंचने वाले वाहनों का पुलिस के पास रहेगा लेखा जोखा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
the police will have the account of the vehicles reaching nainital
नैनीताल। नैनीताल आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए पुलिस महकमा शहर के अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी और नंबर प्लेट स्कैनर लगाने की योजना बना रहा है। इससे पुलिस को वाहनों की जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही वाहन मालिक के बारे में भी पल भर में पता लगाया जा सकेगा। पुलिस का दावा है कि इससे अपराध के रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

डीआईजी डॉ. नीलेश आंनद भरणे ने पिछले दिनों नैनीताल में क्यूआर कोड के माध्यम से पार्किंग स्थलों की जानकारी जुटाने की पहल शुरू की थी। डीआईजी का कहना है कि क्यूआर कोड सिस्टम को ही अपग्रेड करते हुए इससे सीसीटीवी कैमरे और नंबर प्लेट स्कैनर को जोड़ने की भी योजना है। फिलहाल नंबर प्लेट स्कैनर मल्लीताल में मस्जिद तिराहे के अलावा कुछ अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कैनर सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों के नंबर प्लेट को रीड कर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएगा। इससे कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिस कर्मी पल भर में ही संबधित वाहन स्वामी के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। डीआईजी का दावा है कि इससे अपराधिक घटनाओं के खुलासे और अपराधियों की धरपकड़ में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

तकरीबन पांच लाख रुपये होंगे खर्च
नैनीताल। डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पांच लाख रुपये की लागत से शहर के अलग-अलग स्थानों पर कैमरे और स्कैनर लगाने की योजना है। इसके लिए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल से भी वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन से पहले ही इसे अमल में लाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विभाग नंबर प्लेट स्कैनर लगाने पर विचार कर रहा है। नंबर प्लेट स्कैनर लगने से अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी। यह भी पता चलेगा कि नैनीताल में कितनी गाड़ियां प्रवेश हुई व कितनी बाहर गई। इसका डाटा भी पुलिस के पास रहेगा। कंट्रोल रूम अनावश्यक रूप से नगर में चक्कर काट रहे वाहनों पर भी नजर रखेगा।
-डॉ. नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी कुमाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed