फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The players from Haripur village emerged victorious in the sports festival.

Nainital News: खेल महाकुंभ में हरिपुर बच्ची के खिलाड़ियों में बाजी मारी

Tue, 06 Jan 2026 02:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The players from Haripur village emerged victorious in the sports festival.
भीमताल में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
लालकुआं। राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं में आयोजित खेल महाकुंभ के पहले दिन खो-खो प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर एवं संयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीना जोशी ने किया। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ में खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-19 में हरिपुर बच्ची प्रथम और कुंवरपुर द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में देवलचौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और हरिपुर बच्ची की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर 14 आयु वर्ग में हरिपुरबच्ची के छात्रों ने प्रथम, कुंवरपुर ने द्वितीय एवं देवलचौड़ ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में हरिपुर बच्ची प्रथम, देवलचौड़ द्वितीय तथा कुंवरपुर ने तृतीय स्थान पाया। यहां तहसीलदार पूजा शर्मा, प्रधानाचार्य कमलेश खर्कवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, हल्दूचौड़ के मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, बिंदुखत्ता की मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, महामंत्री राजकुमार सेतिया, बॉबी संभल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed