फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The path of an alternative route full of dangers and difficulties

Nainital News: खतरों और मुश्किलों से भरी वैकल्पिक मार्ग की डगर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
The path of an alternative route full of dangers and difficulties
रोशीला जाने वाले मार्ग पर फैला कीचड़। संवाद
हल्द्वानी। हैड़ाखान मार्ग बंद होने के बाद जिला प्रशासन ने अमृतपुर से रौशिला तक पहुंचने का वैकल्पिक रास्ता खोला है, मगर यह डगर मुश्किल और खतरों से भरी है। पहले गौला नदी के पानी से पार जाना होगा...फिर आगे कच्चा रास्ता है जो कीचड़ भरा है। चढ़ाई पर फोर-बाई-फोर जैसे वाहन ही चढ़ सकते हैं। दोपहिया वाहन को तो धक्का लगाने की नौबत आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से हल्द्वानी तक पहुंचने में करीब दो घंटे तक अतिरिक्त समय लग रहा है।
विज्ञापन

हैड़ाखान मार्ग बंद होने से सौ से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने बंद मार्ग खोलने की व्यवस्था करने के साथ लोगों की सुविधा के लिए रौशिला से अमृतपुर के बीच अस्थायी रास्ता बनाया है। पांच किलोमीटर लंबा यह मार्ग किसी चुनौती से कम नहीं है। अमृतपुर और रौशिला के मध्य गौला नदी बहती है। नदी के बीच पाइप डालकर अस्थायी तौर पर रास्ता बनाया गया है, पर वाहन चालकों को नदी के बहाव के बीच भी गुजरना पड़ता है। दोपहिया वाहन सवारों को धक्का लगाना पड़ रहा है। नदी का रास्ता पार करने के बाद भी दिक्कतें कम नहीं होती है। आगे मार्ग की चौड़ाई ज्यादा नहीं है। इसके साथ ही उबड़-खाबड़ और फिसलन भरा है। जैसे-तैसे रास्ता तय हो पाता है।
विज्ञापन

-----------------
कोट
- वैकल्पिक मार्ग से गुजरना बेहद मुश्किल है। अगर कोई बीमार पड़ जाए तो यहां से एंबुलेंस का गुजरना भी दुश्वार है। परेशानियों के बीच रास्ता तय करना पड़ रहा है। - टीकम सिंह, रौशिला खास निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मार्ग कच्चा है, इस पर चलने में खतरा और दिक्कत दोनों है। पांच बजे के बाद तो जंगली जानवरों का भी खतरा रहेगा। इस मार्ग पर रात में रास्ता तय नहीं हो पाएगा। -केशवदत्त पांडे, झाला
कोट
वैकल्पक मार्ग की हालत ठीक करने की जरूरत है। इससे सीसी बनाना चाहिए जिससे आने-जाने में दिक्कत दूर होगी। समय भी कम लगेगा। साथ ही मुख्य मार्ग को जल्द बनाया जाए। -बबिता पलड़िया, झाला।

कोट
काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग बंद होने से काफी मुश्किल हो गई हैं। कामकाज प्रभावित है। नये मार्ग पर आवाजाही आसान करने के लिए उसे ठीक करना चाहिए। पुराना मार्ग भी खोलना चाहिए। -कमला देवी, तोकशीला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed