{"_id":"6079bc9b8ebc3ed4be2dd239","slug":"the-other-party-also-filed-a-case-against-seven-nainital-news-hld421849718","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे पक्ष ने भी सात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे पक्ष ने भी सात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल के हरिनगर क्षेत्र में बीते दिनों हुए खूनी संघर्ष में युवक की मौत के बाद दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पहले पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि दूसरे पक्ष की महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को भी घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती रही।
बता दें कि बुधवार को रमजान के पहले दिन जौहर की नमाज के बाद तल्लीताल स्थित मस्जिद के सामने मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कर दिया। इसके बाद दोबारा मस्जिद से ही कुछ दूरी पर फिर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों की ओर से तल्लीताल थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिस पर तल्लीताल बूचड़खाना निवासी साहिल, आरिफ, सहाबुद्दीन, सायरा खानम उर्फ बबली व इमरान के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद दो युवकों को जेल भी भेज दिया।
इधर, दूसरे पक्ष के मो. फारूख खान ने तहरीर देकर कहा कि नमाज के बाद वह मस्जिद से लौट रहे थे। इसी दौरान पहले पक्ष के लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर पहले पक्ष के तल्लीताल निवासी जीशान, मोविन, यामीन, बेबी, मुन्नी, रुखसार व मुस्कान के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,323, 147, 148 (34) के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसओ विजय मेहता ने बताया कि नामजद आरोपी हरिनगर निवासी सायरा खानम उर्फ बबली व शहाबुद्दीन को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।