फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The opening of college in Ptlot

पतलोट में हुआ महाविद्यालय का उद्घाटन

Fri, 02 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पतलोट
अमर उजाला ब्यूरो पतलोट Updated Fri, 02 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन

बृहस्पतिवार का दिन ओखलकांडा ब्लाक के पतलोट और आसपास की ग्रामसभाओं के लोगों के लिए बेहद खुशी भरा रहा। आज उत्साह पूर्ण माहौल में महाविद्यालय का शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन


अब दूरस्थ गांवों में रहने वाले नौजवानों को उच्चशिक्षा के लिए हल्द्वानी, नैनीताल या फिर चंपावत की ओर पलायन नहीं करना होगा। पहले ही दिन स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए दस फार्म बिके।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज द्वारा उपलब्ध कराए गए तीन कक्षा कक्षों में नोडल अधिकारी डॉ. एमसी पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर महाविद्यालय का शुभारंभ किया।

इससे पहले नोडल अधिकारी डॉ. पांडे समेत इतिहास के प्राध्यापक डॉ. आलोक पांडे, अर्थशास्त्र की सरिता गोयल, लिपिक आकाश बोरा, पूर्व प्राध्यापक डॉ. डीके पनेरू व पूर्व उप शिक्षा निदेशक डॉ. बीआर पनेरू का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. सुरेश भट्ट ने महाविद्यालय की स्थापना को पतलोट क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया। पूर्व प्राध्यापक डॉ. डीके पनेरू ने कहा कि वह  स्वयं हिंदी भाषा व हिंदी साहित्य पढ़ाने का जिम्मा लेंगे।

पूर्व प्रवक्ता मूल चंद्र पटेल ने क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय का विशेष उपहार बताया। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं उत्साहित थे। पहले दिन 10 से अधिक प्रवेश फार्मों की बिक्री हुई।

प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश में देरी  के बावजूद लगभग 75 से अधिक छात्र छात्राओं के प्रवेश लेने की उम्मीद है। छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था महाविद्यालय अपने स्तर पर करेगा।


इस महाविद्यालय के खुलने से ओखलकांडा ब्लाक के 17 इंटर कालेजों के अलावा चंपावत जिले के रीठा साहिब क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।


इस मौके पर राइंका पतलोट के प्रधानाचार्य डॉ. महेश चंद्र, रमेश त्रिपाठी, नारायण  सिंह मटियाली, घनश्याम पनेरू, रघुवीर मटियाली, खीमानंद परगॉई, संदीप परगॉई, पानदेव जोशी, हेमा मटियाली, केशव भट्ट, पूरन सनवाल, चंद्र सिंह  मटियाली आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed