Road Accident: नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चार घायल
उत्तराखंड के काशीपुर से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना में चार लोग घायल हो गए।
विस्तार
ये पढ़ें- Uttarakhand Weather: कल से बदलेगा मौसम! कड़ाके की ठंड के बीच होगी बारिश और बर्फबारी, अलर्ट जारी
कोतवाली पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। बीडी पांडे अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि एक पर्यटक के सिर पर दो टांके आए। तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए है जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों को खाई से बाहर निकलने छात्र सरफराज, गोपाल मेहरा, नंदन सिंह रावत, गोपाल सिंह, निवर्तमान सभासद भगवत सिंह रावत भी शामिल रहे।